फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A gang of women stole Rs 50,000 from a retired bank employee.

Kurukshetra News: सेवानिवृत्त बैंक कर्मी की जेब काट महिलाओं के गिरोह ने उड़ाए 50 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A gang of women stole Rs 50,000 from a retired bank employee.
कुरुक्षेत्र। पंजाब नेशनल बैंक की लाडवा ब्रांच के ठीक बाहर महिलाओं के एक गिरोह ने सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी की जेब काट ली। महिलाओं का गिरोह बैंक से बाहर निकलते ही पीड़ित के पीछे चल पड़ा था और सड़क पार करते हुए पास से गुजरते समय महिलाओं ने 50 हजार रुपये चुरा लिए और भागने लगी। बैंक कर्मी ने तुरंत स्थिति को भांपा और शोर मचाया। आसपास के लोगों ने महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

लाडवा के वार्ड-एक निवासी हरि कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक से सेवानिवृत्त हैं। दोपहर बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे रादौर रोड पर सड़क पार करने लगे, महिलाओं का एक गिरोह उनके पीछे लग गया। गिरोह ने बड़ी चालाकी से उनकी जेब से नोटों का बंडल निकाल लिया। जब महिलाएं तेजी से भागने लगीं तो हरि कृष्ण को शक हुआ। उन्होंने जेब चेक की तो 50 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने तुरंत शोर मचाया। आसपास के लोगों ने महिलाओं को घेर लिया। महिलाओं ने भागते हुए पैसे सड़क पर फेंक दिए। लोगों ने महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लाडवा थाना प्रभारी गुरनाम सिंह मौके पर पहुंचे और सभी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed