फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A family from Canada reached Kurukshetra to meet the elderly in an old age home.

Kurukshetra News: कनाडा से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से मिलने परिवार कुरुक्षेत्र पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
A family from Canada reached Kurukshetra to meet the elderly in an old age home.
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से मिलने कनाडा से आया परिवार। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम को देखने के लिए कनाडा से एक परिवार सोमवार को कुरुक्षेत्र पहुंचा। वृद्धाश्रम परिसर में पहुंचने पर उन्होंने सर्वप्रथम प्रभु दर्शन कर प्रभु से आशीर्वाद लिया। इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बैठकर उनके जीवन की बहुत सी घटनाओं बारे सुना और अपने जीवन से संबंधित और कनाडा के वातावरण के बारे में अनुभव साझा किए। बुजुर्गों ने मधुर मधुर गीतों से नीरा मलिक के परिवार का अभिनंदन किया। विशेष तौर पर दिल्ली से आए बुजुर्ग दीवान चंद्र नंदा के भजनों ने सभी को रुला दिया। नीरा मलिक ने कहा कि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा, रखरखाव और आदर भाव की जानकारी देश विदेश तक पहुंच रही है। विदेश में बैठे लोगों को जानकार हैरानी होती है कि प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को सभी सुविधाएं निशुल्क दी जाती हैं। यह जानकारी मिलने पर देखने के लिए विदेश से लोग प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंचते हैं। नीरा मलिक के साथ अश्वजीत मलिक, सुगंधा मलिक, अभिषेक शर्मा, निधि शर्मा, विहान शर्मा, रियांश शर्मा इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन

वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डाॅ.जय भगवान सिंगला ने बताया कि इस अवसर पर सुरेखा, किरण गर्ग, नरेश गर्ग, आशा सिंगला, शिल्पा सिंगला, आदित्य सिंगला, आशिमा गुप्ता, रामलाल, हरकेश पपोसा, कमाली पपोसा इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से मिलने कनाडा से आया परिवार। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से मिलने कनाडा से आया परिवार। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed