फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A fair of players was organized at Dronacharya Stadium for the state level sports Maha Kumbh

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए द्रोणाचार्य स्टेडियम में लगा खिलाड़ियों का मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
A fair of players was organized at Dronacharya Stadium for the state level sports Maha Kumbh
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए वीरवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में खिलाड़ियों का मेला लगा रहा। विभिन्न खेलों के लिए ट्रायल देने के लिए सुबह ही खिलाड़ी पहुंचना शुरू हो गए थे, जिनमें भरपूर उत्साह दिखाई दिया। पहले दिन स्टेडियम में क्रिकेट के लिए सुबह 10 बजे क्रिकेट, फेंसिंग का ट्रायल सुबह नौ बजे, जूड़ो का सुबह 8:30 बजे, कबड्डी का सुबह आठ बजे, नेटबॉल, शूटिंग, टेबल टेनिस का ट्रायल सुबह नौ बजे हुआ। वहीं वेट लिफ्टिंग का ट्रायल धनोरा जाटान स्टेडियम में सुबह 10 बजे होगा लिया गया।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम चरण की प्रतियोगिताएं 11 से 13 जुलाई और दूसरे चरण की प्रतियोगिताएं 15 से 17 जुलाई तक विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए जिला की टीमों को चयन करने के लिए तीन व चार जुलाई को ट्रायल तय किया गया।
विज्ञापन



जूडो में इनका हुआ चयन
विभिन्न भार वर्ग के पुरुषों में आकाश, आर्यन, अमन, दीपक, खुशप्रीत, मनविंद्र व मोहित शामिल है वहीं लड़कियों में रेखा, अनमोलदीप, कोहिनूर, तमन्ना, संचिता, पायल व पलक शामिल है। उधर कबड्डी के लिए पुरुष वर्ग में 45 व महिलाओं में 32 खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। बैडमिंटन के लिए पुरुष वर्ग के 15 व महिला वर्ग के सात खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज इन खेलों के लिए होगा ट्रायल
दूसरे दिन चार जुलाई को आरची का ट्रायल कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में सुबह नौ बजे, एथलेटिक्स, बाक्सिंग, बाॅस्केटबाल का ट्रायल द्रोणाचार्य स्टेडियम में सुबह नौ बजे, साइकिलंग का ट्रायल कुरुक्षेत्र -पिहोवा रोड पर सुबह छह बजे, फुटबॉल लड़कों का ट्रायल द्रोणाचार्य स्टेडियम में सायं तीन बजे, फुटबाल लड़कियों का ट्रायल आर्य गर्ल्स स्कूल शाहाबाद में सायं तीन बजे, जिम्नास्टिक का ट्रायल द्रोणाचार्य में सुबह नौ बजे, हॉकी का ट्रायल शाहाबाद स्टेडियम में सुबह नौ बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed