Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A delegation of 30 students from Kashmir reached the university and shared their views.

Kurukshetra News: कश्मीर से 30 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा विश्वविद्यालय, साझा किए विचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A delegation of 30 students from Kashmir reached the university and shared their views.
कुरुक्षेत्र। कश्मीर प्रतिनि​धि मंडल को संबो​धित करते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा। संवाद
कुरुक्षेत्र। जम्मू-कश्मीर के 30 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में 15 छात्राएं, 10 छात्र और पांच सदस्यीय प्रबंधन टीम शामिल रही। इस दौरे का उद्देश्य हरियाणा की संस्कृति, शैक्षणिक वातावरण और प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से समझना रहा।
विज्ञापन

छात्रों ने विश्वविद्यालय पहुंचते ही कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा से शिष्टाचार मुलाकात की। कुलपति ने युवाओं के साथ सौहार्दपूर्ण संवाद करते हुए राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता और साझा भारतीय पहचान के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल को हरियाणा की परंपराओं, लोक-संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व की जानकारियां भी प्रदान की गईं। सीएम हाउस (सीएम ग्रीवेंस सेल) के यूथ वेलफेयर कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर से आए ये विद्यार्थी हरियाणा के प्रमुख ऐतिहासिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्राएं युवाओं में देशभक्ति, आपसी समझ और एकता की भावना को मजबूत बनाती हैं। यात्रा के दौरान छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विवि जनसंचार विभाग का दौरा किया। यहां दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने मीडिया की भूमिका, संस्कृति, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल संवाद, सांस्कृतिक परिचय और बदलते कश्मीर की नई तस्वीर को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना। युवाओं ने यहां मिले अनुभवों को यादगार बताते हुए हरियाणा की मेहमाननवाजी की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय परिसर में मिले सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए कुलपति का आभार जताया। इस मौके पर प्रो. वीरेंद्र पाल, प्रो. एआर चौधरी, डॉ. मधुदीप सिंह, डॉ. आबिद अली और डॉ. रोमा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed