फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A criminal planning to attack a former sarpanch was injured in an encounter.

Kurukshetra News: पूर्व सरपंच पर हमला करने की फिराक में घूम रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
A criminal planning to attack a former sarpanch was injured in an encounter.
कुरुक्षेत्र। घायल बदमाश का उपचार करवाते हुए पुलिसकर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। पूर्व सरपंच अंग्रेज सिंह पर हमला करने की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को सीआईए 1 की टीम ने मंगलवार देर रात एनएच 44 पर प्रतापगढ़ गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखविंद्र सिंह उर्फ सुखी निवासी खेड़ी मारकंडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन



इस मुठभेड़ में आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सीआईए वन के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लगभग पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से बदमाश के पास से एक देशी पिस्तौल व कुछ कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुखविंद्र पिछले एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस की कई टीमें इसे लंबे समय से खोज रही थी। मंगलवार शाम को टीम को सूचना मिली कि सुखविंद्र पुरानी रंजिश के चलते गांव के सरपंच पर हमला करने की फिराक में प्रतापगढ़ सड़क पर घूम रहे हैं। टीम ने तुरंत नाकेबंदी की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। देर शाम आरोपी प्रतापगढ़ के पास एक सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलीबारी के बीच पुलिस ने बदमाश को चारों ओर से घेर लिया व हथियार डालने को कहा। इसके बावजूद आरोपी ने पुलिस पर कई राउंड फायर कर दिए। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में आरोपी को बाईं टांग में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बदमाश पहले भी पूर्व सरपंच के घर पर कर चुका है हमला



पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश सुखविंद्र पहले भी गांव के पूर्व सरपंच अंग्रेज सिंह के घर पथराव कर चुका है। उसने पूर्व सरपंच से फिरौती भी मांगी थी। इस मामले में थाना सदर में आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था लेकिन आरोपी उस समय पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। वहीं सुखविंद्र के खिलाफ हत्या की कोशिश, फिरौती मांगने समेत करीब 16 मामले दर्ज हैं। पुलिस अभी आरोपी की आपराधिक कुंडली खंगाल रही है।


पिछले माह भी बदमाश तीन बार पुलिस से भिड़े


पिछले माह भी बदमाश तीन बार पुलिस के साथ भिड़े थे जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को घायल कर काबू कर लिया था। पिछले माह सबसे पहले बदमाश 10 सितंबर को भिड़े थे जिसमें गोली लगने से एक आरोपी घायल हुआ व दूसरे को पुलिस ने सही सलामत काबू कर लिया था। आरोपियों ने करनाल ठेके पर फायरिंग की थी। 18 सितंबर को चैतन्य आईलेट्स सेंटर पर हुई गोलीबारी के मामले में एसटीएफ ने वीरवार देर शाम दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। 20 सितंबर को पुलिस की सीआईए - 1 की टीम ने शुक्रवार शाम सौंटी गांव के पास मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी अमन को गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोलियां लगी थीं। वह लाडवा में शराब ठेके व यमुनानगर में शोरूम के बाहर हुई फायरिंग में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed