पिहोवा। मार्केट कमेटी की तीसरी बैठक चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें मंडी से जुड़े विकास कार्यों व अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। चेयरमैन चरणदीप वड़ैच ने कहा कि मंडी को बेहतर, सुव्यवस्थित और सुविधा-युक्त बनाना ही लक्ष्य है, ताकि किसान, मजदूर और व्यापारी सभी को लाभ मिले। मार्केट कमेटी पिहोवा का 1.5 करोड़ (150 लाख) का बजट पास किया गया।
बैठक में कई अहम एजेंडे पारित किए गए जिनमें गांव जिमरेडी से बाखली, प्लॉट नंबर चार तक सड़क निर्माण। गांव छज्जूपुर की फिरनी पक्की करने का निर्णय। सैनी प्लाट से गांव बोधनी तक सड़क की मरम्मत। गुलडैहरा के हेलवा रोड से दादा खेड़ा मंदिर तक 33 फीट चौड़ी सड़क। गांव जुल्मत से शाहपुर जाने वाली सड़क पर पानी निकासी के लिए पाइप लगाने का निर्णय। नई अनाज मंडी पिहोवा में 15 एलईडी लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में वाइस चेयरमैन सुशील मित्तल जी, सेक्रेटरी अजय संधू जी, राकेश सैनी, सुमित पंवार सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

पिहोवा। मार्केट कमेटी की बैठक में हिस्सा लेते हुए पदाधिकारी व सदस्य। स्वयं