{"_id":"690e58aee08ddecde4058cda","slug":"94-reduction-in-crop-residue-burning-cases-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-144989-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फसल अवशेष जलाने के मामलों में 94 फीसदी आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फसल अवशेष जलाने के मामलों में 94 फीसदी आई कमी
Sat, 08 Nov 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धान की फसल के अवशेषों में आगजनी की घटनाओं में 94 फीसदी कमी आने पर प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और एयर क्वालिटी मिशन के चेयरमैन ने जिला प्रशासन व उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा की सराहना की है। प्रशासन ने इस बार धान की फसल के अवशेषों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए गांव स्तर पर टीमों का गठन कर रोका।
उपायुक्त ने कहा कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा 94 फीसदी आगजनी की घटनाएं कम हुई हैं। इस कार्य में कृषि विभाग, पंचायती विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाया। उन्होंने कहा कि इस बार धान की फसल की रोपाई के साथ-साथ अवशेषों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने योजना बनानी शुरू कर दी गई थी। गांव स्तर पर प्रशासन की तरफ से टीमों का गठन किया गया, इन टीमों ने गांवों में जाकर किसानों को जागरुक किया। इस मौके पर उपकृषि निदेशक डाॅ.कर्मचंद, एसडीओ राजेश वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
90 फीसदी फानों का किया जा चुका प्रबंधन
जिला में अब तक 90 फीसदी फानों का प्रबंधन किया जा चुका है। इसके साथ ही 99 फीसदी हार्वेस्टिंग की जा चुकी है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आगजनी की घटनाओं को रोकने में जिम्मेदारी निभाने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।
विज्ञापन