{"_id":"5c816d1cbdec22141c6e5489","slug":"91551985948-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र पालड बने भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र पालड बने भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र पालड़ बने राष्ट्रीय हॉकी टीम के उपकप्तान
-मलेशिया में होने वाली हॉकी प्रतियोगिता के लिए टीम की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। भारतीय हॉकी टीम की उपकप्तानी भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र केंद्र से हॉकी का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ करेंगे। इस उपलब्धि से कुरुक्षेत्र ही नहीं हरियाणा का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। उन्हें उपकप्तान बनाएं जाने पर लोगों ने उनके हॉकी प्रशिक्षक गुरविंदर सिंह को बधाई दी है और साई सेंटर तथा द्रोणाचार्य स्टेडियम में जश्न का माहौल है। भारतीय हॉकी टीम की घोषणा बुधवार को देर सायं की गई। इस टीम में डिफेंडर के रूप में खेलने वाले ओलंपियन सुरेंद्र पालड का टीम में चयन करने के साथ-साथ उपकप्तानी की भी जिम्मेवारी सौंपी है। साई सेंटर कुरुक्षेत्र और द्रोणाचार्य स्टेडियम में खेलने वाले हॉकी खिलडिय़ों में ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ अबतक के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बने, जिनकों भारतीय हॉकी टीम की उपकप्तानी सौंपी गई है। ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ के हॉकी प्रशिक्षक गुरविंदर सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि साई सेंटर के साथ-साथ कुरुक्षेत्र और हरियाणा के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, इससे स्थानीय खिलाडिय़ों को भी प्रेरणा मिलेगी। यह भारतीय हॉकी टीम अब मलेशिया में होनी वाली हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाएगी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशवीर सिंह ने इस उपलब्धि पर ओलंपियन सुरेंद्र पालड को बधाई देते हुए कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने कुरुक्षेत्र का नाम पूरे विश्व में रोशन करने का काम किया है।