फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   फतुहपुर में 35 एकड़ जमीन पर कब्जे का मामला

फतुहपुर में 35 एकड़ जमीन पर कब्जे का मामला

Thu, 22 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
फतुहपुर में 35 एकड़ जमीन पर कब्जे का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव फतुहपुर में करीब 35 एकड़ जमीन से प्रशासन बुधवार को कब्जा नहीं छुड़वा पाया। गांव के सरपंच और ग्रामीण जेसीबी व तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। सरपंच अधिकारियों से मोबाइल पर सपंर्क करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
सरपंच शमशेर सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए 29 अक्तूबर को आदेश जारी किए थे कि चार सप्ताह में उक्त जमीन से कब्जा हटाकर रिपोर्ट दी जाए। मंगलवार को प्रशासन ने कब्जा हटवाने के लिए योजना तैयार की थी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिया गया था। इसी के चलते वह जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का दिन भर इंतजार करते रहे। सरपंच शमशेर सिंह ने आरोप लगाया कि दबाव के चलते अधिकारी यह कार्रवाई करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


एसडीएम बोले, मेरे संज्ञान में नहीं
एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि कब्जा हटाए जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही डीसी ने उन्हें ऐसी किसी कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज नहीं हटाया जाना था कब्जा : डीडीपीओ
डीडीपीओ कपिल कुमार का कहना है कि उक्त जमीन पर कब्जा हटाने को लेकर हालांकि हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं, लेकिन इस जमीन पर 25 जुलाई से पहले ही स्टे लगा हुआ है। बुधवार को यहां कब्जा हटाए जाने को लेकर डीसी ने कोई आदेश नहीं दिए थे।


सिटी एसएचओ बोले, कब्जा हटाने की कार्रवाई हुई रद्द
सिटी एसएचओ छोटू राम का कहना है कि कब्जा हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से बुधवार को पुलिस फोर्स भेजे जाने के आदेश उन्हें मिले थे। लेकिन बाद में यह कार्रवाई रद्द कर दी गई। इसके चलते पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed