फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सरकार ने बिना किसी भेदभाव व क्षेत्रवाद के पूरे प्रदेश का किया एक समान विकास : मनोहर लाल

सरकार ने बिना किसी भेदभाव व क्षेत्रवाद के पूरे प्रदेश का किया एक समान विकास : मनोहर लाल

Wed, 31 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने बिना किसी भेदभाव व क्षेत्रवाद के पूरे प्रदेश का किया एक समान विकास  : मनोहर लाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाबैन। हलका लाडवा के कस्बा बाबैन में पिछले करीब 15 सालों के लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को प्रदेश के सीएम मनोहर लाल पहुंचे। वे लाडवा जाते हुए कुछ क्षणों के लिए बाबैन में रुके जहां पर विधायक डॉ. पवन सैनी के नेतृत्व में लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मार्केट कमेटी बाबैन के चेयरमैन डॉ. बलदेव चंद सैनी व जिला परिषद की सदस्या रीना सैनी के निवास पर दोपहर का भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उनकी सरकार ने शासन की व्यवस्था में परिवर्तन कर हरियाणा एक, हरियाणवी एक की नीति पर चलकर बिना किसी भेदभाव व क्षेत्रवाद के पूरे प्रदेश का एक समान विकास किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 52 सालों के मुकाबले चार साल में ज्यादा विकास किया है। आज हरियाणा में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली है और नौकरियों की बदली में पर्ची सिस्टम खत्म कर ऑनलाइन बदलियां कर भ्रष्टाचार पर प्रभावी लगाम लगाई है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक रूप देकर भ्रूण हत्या पर कडाई से लगाम लगाई है जिससे प्रदेश में तेजी से बेटियों का अनुपात बढ़ा है। इस अवसर पर लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी, जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनेहड़ी, डिपंल सैनी, अमित बीडकालवा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed