{"_id":"5b37d6da4f1c1b8c668b4c18","slug":"91530386138-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद में राहगिरी आज, मचेगा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद में राहगिरी आज, मचेगा धमाल
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद (ब्यूरो)। समाज में आपसी मेलजोल, भाईचारा बनाने और लोगों के मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से राहगीरी का आयोजन रविवार एक जुलाई को शाहाबाद के आर्य स्कूल रोड पर किया जाएगा। शनिवार को उप पुलिस अधीक्षक शाहाबाद जगदीश राय ने कार्यक्रम की तैयारियां की समीक्षा की। उप पुलिस अधीक्षक द्वारा तैयारियों को लेकर बाकायदा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविवार को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक शाहाबाद में आर्य स्कूल रोड पर महाराणा चौंक के सामने जिला की पांचवीं राहगीरी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से ही इस तरह के आयोजन को सफल बनाया जा सकता है।
पुराने खेलों का रहेगा आयोजन
उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राहगीरी में आमजन से दूर होते जा रहे खेलों जैसे गिल्ली -डंडा , स्टैपू , कुश्ती आदि का भी आयोजन किया जाएगा। इन खेलों में कोई भी शहर वासी हिस्सा ले सकता है।
मंच पर होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस मंच पर कस्बा शाहाबाद का कोई भी विद्यार्थी या कलाकार अपनी कला डांस , मिमिक्री , हास्य , कविता सुनाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों को मंच से सम्मानित किया जाएगा।