फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ग्राम पंचायत संभालखा के चुनाव में पूजा नौटियाल बनीं सरपंच

ग्राम पंचायत संभालखा के चुनाव में पूजा नौटियाल बनीं सरपंच

Mon, 05 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत संभालखा के चुनाव में पूजा नौटियाल बनीं सरपंच
ग्राम पंचायत संभालखा के चुनाव में पूजा नौटियाल बनीं सरपंच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
ब्लॉक में ग्राम पंचायत संभालखा का चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक हुआ। महिला आरक्षित सरपंच पद के चुनाव में पूजा नौटियाल ने सुमन रानी को 91 वोट से हराकर जीत हासिल की। चुनाव में करीब 91 प्रतिशत मतदान हुआ। गांव में कुल 968 मतदाताओं में से 886 ने वोट कर पंच और सरपंच का चुनाव किया। इस दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाडवा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर तैनात रहे।
चुनाव अधिकारी एवं बीडीपीओ कंवरभान नरवाल ने बताया कि गांव में सरपंच पद सहित आठ वार्डों के पंच पद का चुनाव हुआ। इसमें से वार्ड-6 में पहले ही सर्वसम्मति से अनीता को पंच चुन लिया गया था। वार्ड-7 में किसी ने भी नामांकन नहीं भरा था। इस वजह से चुनाव नहीं हुआ। सरपंच पद के लिए सामान्य महिला आरक्षित था। इसके लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। वार्ड-8 में तीन प्रत्याशी पंच का चुनाव लड़ रहे थे। शेष बचे सभी-5 वार्डों में सीधा मुकाबला था। उन्होंने बताया कि गांव खेडी दाबदालान और खरकाली में भी एक-एक पंच का चुनाव होना था। गांव खेड़ी दाबदालान में वार्ड-5 में सर्वसम्मति से जयचंद को पंच चुना लिया गया। गांव खरकाली में पिछड़ा वर्ग आरक्षित वार्ड के लिए किसी ने कोई नामांकन नहीं भरा। इसलिए इस गांव में चुनाव नहीं हुआ। डीडीपीओ कपिल शर्मा ने चुनाव स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीओ पंचायती राज, निर्वाचन अधिकारी बलजीत जास्ट, कृष्ण कुमार, पंचायत सचिव विपिन, सिमरणजीत सिंह, पवन कुमार आदि मुस्तैद रहे। गांव संभालखा में पंचायत चुनाव में सामान्य महिला आरक्षित सरपंच पद का चुनाव हुआ। इसमें पूजा नौटियाल, सुमन एवं किरण मैदान में थी। मतदाताओं ने चुनाव में पूजा नौटियाल को सबसे अधिक 407 वोटों से गांव वालों ने विजयी बनाया। सुमन 316 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहीं। तीसरी प्रत्याशी किरण बाला को 152 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन

छह वार्डों में हुआ पंच का चुनाव
ग्राम पंचायत संभालखा के लिए आठ वार्डों में से रविवार को छह वार्डों में पंच पद का चुनाव हुआ। वार्ड-6 में पहले ही सर्वसम्मति से अनीता को पंच चुन लिया गया था। वार्ड-7 से किसी ने नामांकन नहीं भरा। वार्ड-1 में दीपक, वार्ड-2 में कर्म सिंह, वार्ड-3 में ज्ञानचंद, वार्ड-4 में भजन कौर, वार्ड-5 में ओमप्रकाश और वार्ड-8 में दीपक को पंच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed