{"_id":"5a6f72af4f1c1b77268b6f83","slug":"91517253295-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर की हवा चेक करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आया ट्रक चालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर की हवा चेक करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आया ट्रक चालक, मौत
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टायराें की हवा चेक करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आया ट्रक चालक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। (कुरुक्षेत्र)
गांव टीकरी के पास ट्रक के टायरों की हवा चेक करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। एसएचओ जयनारायण शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव टीकरी के पास खेतों में एक ट्रक के पास एक लाश पड़ी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि रविवार देर रात ट्रक चालक ट्रक को साइड पर लगा कर टायरों की हवा चेक कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसएचओ जयनारायण के अनुसार मृतक की पहचान पंजाब के गांव पलयाली कलां निवासी मोहन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र शवगृह में भेज दिया है। मोहन सिंह नवांशहर से बहादुरगढ़ के लिए चला था। देर रात ट्रक के टायरों की हवा चेक करने के दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।