फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कर्णराज तूर बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता

कर्णराज तूर बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता

Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
कर्णराज तूर बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता
कर्णराज तूर बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबद।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रिटायर्ड डीएसपी कर्ण राज सिंह तूर को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के लिए कर्ण राज सिंह तूर और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी का आभार व्यक्त किया है। तूर ने कहा कि जिन अपेक्षाओं के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह बखूबी निभाएंगे और मोर्चा का जनाधार बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों को देश और प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। विश्रामगृह में जिला महामंत्री रविंद्र सांगवान ठोल, नपा प्रधान बलदेवराज चावला, मंडल प्रधान अरुण कंसल, सरपंच विक्रम अटवान, जिला उपाध्यक्ष मुलखराज गुंबर, सुरेंद्र कश्यप माजरी, युवा भाजपा जिला सचिव सिमरन झरौली, पार्षद कमल शर्मा, गोपाल राणा आदि भाजपा नेताओं ने तूर का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन रिंकू चहल, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुल्तान अजराना, विनोद कलसाना, राज्यमंत्री के निजी सचिव फकीरचंद, लाभ सिंह, रिंकू वैरागी, सरंपच दीदार सिंह, नीटू राणा, जोंगेद्र रत्ता, सरपंच विक्रम बीबीपुर, महामंत्री जगदीप सांगवान ठोल, जितेंद्र धुराला, जुग्गा सिंह जैनपुर सरपंच, मलकीत सिंह ढकाला सरपंच आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed