{"_id":"5a1dafa94f1c1b74698be9f4","slug":"91511894953-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर वन विभाग मजदूरों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर वन विभाग मजदूरों ने दिया धरना
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर वन विभाग मजदूरों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
वन विभाग मजदूर यूनियन के बैनर तले विभिन्न कर्मी मंगलवार को धरने पर बैठ गए। यूनियन प्रधान लाल चंद की अध्यक्षता में मजदूरों ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान मंच संचालन करते हुए जिला सचिव जितेंद्र क्योड़क ने कहा कि रेंज अधिकारी के अडिय़ल रवैये के चलते उनकी मांगें पूरी नहीं हो पा रहीं। इसको लेकर छह दिसंबर को सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों के साथ रेंज अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यूनियन की मांग है कि पुराने मजदूरों को वापस काम पर लिया जाए, बकाया राशि समय पर दी जाए, कार्य करने के लिए पूरे औजार दिए जाएं, न्यूनतम वेतन दिया जाए, सीएमए का कार्य मजदूरों से कराया जाए, ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए और मासिक वेतन भी महीने की सात तारीख से पहले देना सुनिश्चित किया जाए। मजदूर यूनियन एवं सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कहा कि मांगें न माने जाने तक धरना जारी रह सकता है। इस अवसर पर गुरचरण सिंह, फकीर चंद, फतेह सिंह, मीरचंद, मंदीप, नारायण सिंह, अशोक, योगी राज आदि मौजूद रहे।