{"_id":"5a00afe54f1c1bf2538bb1f8","slug":"91509994469-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादूपुर नहर को लेकर कांग्रेस वर्करों ने की भाजपा की हाय तौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादूपुर नहर को लेकर कांग्रेस वर्करों ने की भाजपा की हाय तौबा
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादूपुर नहर को लेकर कांग्रेस वर्करों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
शाहाबाद में कांग्रेस का 51 दिन का क्रमिक अनशन सोमवार को 36वें दिन में प्रवेश कर गया। दादूपुर नलवी नहर डीनोटिफाई किए जाने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय भाजपा के ताबूत में कील का काम करेगा।
क्रमिक अनशन की सोमवार को शुरुआत बलकार सिंह पट्टी और कश्मीर जैनपुर ने की। हदयाल सिंह, सरदारा सिंह, बलदेवसिंह, लखविंद्र सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, गुरविन्द्रसिंह, कुलवंत सिंह, सुच्चा सिंह, फूलसिंह, बलजिन्द्र सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। कांग्रेस वर्करों और किसानों ने प्रदेश सरकार द्वारा डीनोटिफाई निर्णय वापस न लिए जाने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। बलकार सिंह पट्टी ने कहा कि सरकार का यह निर्णय किसानों के खिलाफ है। यह नहर बंद होती है तो किसानों को बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि शाहाबाद को पहले ही डार्क जोन घोषित किया जा चुका है। इस कारण नये टयूबवेल कनेक्शन लोगों को नहीं मिल सकते। यह नहर भी बंद कर दी गई तो सिंचाई के लिए समस्या हो जाएगी। दादूपुर सिंचाई परियोजना किसानों के लिए बड़ा स्रोत साबित हो सकती है। भाजपा सरकार ने इसे डीनोटिफाई कर गलत किया है। कश्मीर जैनपुर ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने इस निर्णय को तुरंत वापस नहीं लिया तो 51 दिन के बाद पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। किसानों ने कहा कि दादूपुर नलवी सिंचाई परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पुरा हो चुका है और सिरे पर पहुंची इस परियोजना को बंद करना बेहद अफसोस जनक है। इस अवसर पर राजबीरसिंह हैप्पी तूर, हरदीप राणा, रणधीर कश्यप, दीपा गौरीपुर, संदीप संभालखी, लखविंद्र लखा, बिट्टू हबाना, रवि शर्मा, कर्म सिंह दाऊमाजरा, मान सिंह रतनगढ़, जबर सिंह आदि मौजूद रहे।