फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दादुपुर नहर बंद हुई तो किसानों की गुनहगार रहेगी भाजपा : कश्यप

दादुपुर नहर बंद हुई तो किसानों की गुनहगार रहेगी भाजपा : कश्यप

Mon, 09 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
दादुपुर नहर बंद हुई तो किसानों की गुनहगार रहेगी भाजपा : कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद।
दादूपुर नहर के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को सातवें दिन भी कांग्रेस का क्रमिक अनशन जारी रहा। सातवें दिन सतनाम सिंह, मुकेश कुमार, अवतार सिंह झरौली, सुरेश कुमार, अमीचंद, गुरनाम सिंह, माया राम, दीपक चंद, राम कुमार, अंग्रेज सिंह और नैब सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। क्रमिक अनशन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर भाजपा को कोसा। कांग्रेस नेता रणधीर कश्यप ने कहा कि यदि दादुपुर नहर बंद हुई तो भाजपा किसानों की गुनहगार होगी।

कांग्रेस नेता रणधीर कश्यप ने कहा कि अगर भाजपा ने दादूपुर नहर बंद करने के निर्णय को वापस न लिया तो कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट से निर्धारित मुआवजा देने के डर से भाजपा सरकार ने यह निर्णय लिया है, जो किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि शाहाबाद को पहले ही डार्क जोन घोषित किया जा चुका है। यदि यह नहर भी बंद कर दी गई तो किसानों के पास सिंचाई का कोई स्रोत नहीं बचेगा। आने वाले समय में सिंचाई संकट गहरा जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक अनिल धंतौड़ी के नेतृत्व में 51 दिन का क्रमिक अनशन किया जाएगा। यदि अगर भाजपा सरकार नहीं मानी तो विस का घेराव किया जाएगा। इस दौरान लखविंद्र लखा, बिट्टू हबाना, जबर सिंह, मायूर, भरत सिंह, बलवान मदनपुर, सतपाल सिंह, विजय कलसी, रिंका, मानसिंह रतनगढ़, बिला वडैच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed