फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हरियाणा की माटी दे रही खिलाड़ियों को नई दिशा : ग्रोवर

हरियाणा की माटी दे रही खिलाड़ियों को नई दिशा : ग्रोवर

Fri, 06 Oct 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की माटी दे रही खिलाड़ियों को नई दिशा : ग्रोवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा की माटी देश को एक नई दिशा देने का कार्य कर रही है। इस माटी की महक भी खिलाड़ियों को एक मुकाम तक पहुंचा रही है। इस प्रदेश की माटी से गीता, बबीता जैसी बेटियों निकली हैं। इस प्रदेश की नई खेल नीति की वजह से खेल तेजी से बढ़ रहे है। राज्य मंत्री वीरवार को गांव पलवल में युवा खेल एवं सांस्कृतिक क्लब की दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा का गांव पलवल पहुंचने पर ग्रामीणों और क्लब के सदस्यों ने स्वागत किया। इसके बाद राज्यमंत्री ने हरियाणा और पंजाब की महिला कबड्डी टीम के खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा की। राज्यमंत्री ने गांव के इस खेल क्लब को पांच लाख रुपये अनुदान राशि देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों और क्लब के सदस्यों के खेलों को बढ़ावा देने पर कहा कि इस प्रदेश की माटी से निकली गीता, बबीता पर दंगल फिल्म बन चुकी है। इस प्रदेश की बेटियों ने पूरे विश्व में नाम रोशन किया है। यहां की प्रतिभाओं को देखते हुए सरकार ने नई नीति बनाई है। इस वजह से खिलाड़ी और खेल आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने स्वर्ण जयंती वर्ष पर खेल महाकुंभ जैसी प्रतियोगिताओं के आयोजन का निर्णय लेकर खिलाड़ियों को एक मंच देने का कार्य किया। प्रदेश सरकार नौजवानों को नशे से दूर रखकर खेल ग्राउंड तक लाने में सफल हुई है। सरकार खिलाड़ियों को करोड़ों का इनाम दे रही है। इससे नौजवानों का स्वास्थ्य भी ठीक हो रहा है। इस प्रदेश का हर 10वां व्यक्ति देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए फौज में भर्ती हो रहा है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में स्वर्ण जयंती वर्ष पर खेलों का माहौल बनाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेल मंत्री अनिल विज के प्रयासों से खेल महाकुंभ में लाखों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे है। सरकार ने प्रदेश को नशे से मुक्त करने का कार्य किया और युवा नशा छोड़कर खेलों की तरफ अग्रसर हो रहा है। कार्यक्रम मंच का संचालन सुनील मराठा ने किया इस मौके पर भाजपा युवा नेता साहिल सुधा, महासचिव रवि, राजेश, मास्टर रामचंद्र, ब्लॉक सीमित के प्रधान देवीदयाल शर्मा सहित पार्षद सरपंच, पंच आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम टीम को दो लाख रुपये इनाम
प्रधान भूपेंद्र और उपप्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि इस कबड्डी प्रतियोगिता में कई टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को दो लाख रुपये, द्वितीय को एक लाख रुपये, तृतीय को 41 हजार रुपये, चतुर्थ को 31 हजार और बेस्ट रेडर और कैचर को 1-1 बाइक इनाम में दी जाएगी।


------
आस्ट्रेलिया की तकनीक अपनाकर कम करेंगे चीनी मिलों का घाटा : मनीष
बोले, आस्ट्रेलिया और हरियाणा में फसलों के लिए एक जैसा मौसम और उपजाऊ भूमि
कुरुक्षेत्र।
सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि आस्ट्रेलिया के शुगर मिलों की तकनीक को अपनाकर प्रदेश की शुगर मिलों का घाटा कम किया जाएगा और मुनाफा बढ़ाया जाएगा। वीरवार को गांव पलवल में कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के बाद वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश से मंत्रियों, विधायकों और सहकारिता विभाग के अधिकारियों का एक दल आस्ट्रेलिया की चीनी मिलों का अवलोकन करने और नवीनतम तकनीकी को जानने के लिए गया था। इस टूर के दौरान आस्ट्रेलिया की अधिकतर शुगर मिलों का अवलोकन कर तकनीकी को जानने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया और हरियाणा का मौसम मिलता जुलता है। वहां पर गेहूं, धान और गन्ना की फसल हरियाणा की तरह ही रोपित की जाती है। दोनों ही जगहों पर भूमि उपजाऊ है और किसान मेहनती है। हरियाणा में तमाम सुविधाओं और संसाधनों के बावजूद तकनीकी में प्रदेश पीछे है। इसलिए प्रदेश में आस्ट्रेलिया की तकनीकी को अपनाकर शुगर मिलों के मुनाफे को बढ़ाया जाएगा। पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण शुगर मिलों की हालत खस्ता हो गई थी। विरासत में मिली खामियों को दुरुस्त किया जा रहा है। भाजपा सरकार नवीनतम तकनीकी को अपनाकर शुगर मिलों की आमदनी बढ़ाएगी और घाटे को कम करेगी। एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि दादूपुर नलवी नहर को लेकर सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। पिछली सरकारों ने किसानों की जमीन को लूटने का कार्य किया है। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed