{"_id":"595a8e604f1c1bbc708b461a","slug":"91499106912-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के दिनों में दुधारू पशुओं का रखें विशेष ध्यान : विशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के दिनों में दुधारू पशुओं का रखें विशेष ध्यान : विशाल
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। पशु चिकित्सक डॉक्टर विशाल सिंधवानी ने बरसात के दिनों में अपने पशुओं की देखभाल के लिए सुझाव देते हुए कहा कि बरसात के दिनों में दुधारू पशुओं की दूध उत्पादन की क्षमता घट जाती है। इसलिए दुधारू पशुओं की बरसात के सीजन में उनकी खुराक बढ़ा कर दोगुनी कर देनी चाहिए। ऐसे पशुओं को दाना व फीड अच्छी किस्म का ही दें, जिससे उनकी ऊर्जा में बढ़ोतरी हो। वे गांव छप्परा के सरकारी पशु चिकित्सालय में पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में पशुओं में कई तरह के रोग भी फैल जाते है। इसके लिए नजदीक के पशु चिकित्सालय में जाकर डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही समय पर दवाई दें। बरसात के दिनों में ज्यादातर पशुओं को भूसे का चारा डाला जाता है। उन्होंने कहा कि चारा डालते समय ध्यान रखें कि यह बारिश में न भीगा हो, इसमें फफूंदी लगने के आसार होते है।