{"_id":"594d677d4f1c1b52028b45c7","slug":"91498244989-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की हालत में पति ने ईंट मारकर की पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की हालत में पति ने ईंट मारकर की पत्नी की हत्या
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की हालत में ईंट मारकर पत्नी की हत्या
शाहाबाद (ब्यूरो)। गांव नलवी में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने ईंट मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतका निर्मला के भाई राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी नलवी गांव निवासी प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। वीरवार रात को उसके जीजा व बहन के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान नशे की हालत में उसके जीजा प्रदीप कुमार ने उसकी बहन निर्मला के सिर पर ईंटों से वार किया। इस कारण उसकी बहन बुरी तरह से घायल हो गई और सुबह तक घायलावस्था में ही पड़ी रही। जब सुबह प्रदीप नींद से उठा तो पत्नी को मृत पाया। शोर मचने पर गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी तथा ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी जगदीश राय और थाना प्रभारी अजैब सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।