फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   90 thousand people did not get the vaccine

90 हजार लोगों ने नहीं लगवाई वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
90 thousand people did not get the vaccine
उपायुक्त मुकुल कुमार के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए कमर कस ली है। अब विभाग दूसरी डोज से वंचित रहे 90 हजार से अधिक लोगों को कॉल करके टीका लगवाने की याद दिला रहा है। इसके लिए कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें सीनियर नर्सिंग ऑफिसर गुरमीत कौर, नर्सिंग ऑफिसर डिंपल बनवाला, चरणजीत कौर, सीमा रानी, सूचना सहायक रजविंदर कौर और डाटा एंट्री ऑपरेटर नेहा सैनी शामिल हैं। ये कर्मचारी लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक भी कर रहीं हैं।
विज्ञापन

दरअसल, उपायुक्त मुकुल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को ज्यादा टीकाकरण करने के आदेश दिए हैं, वहीं सभी उप मंडलों के एसडीएम से भी रिपोर्ट तलब की है। उपायुक्त द्वारा संज्ञान लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग लोगों को टीकाकरण की याद दिलाने में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वीरवार को 6 हजार 666 लोगों को सुरक्षा कवच पहनाया गया। 15 से 17 आयु वर्ग के 420 किशोरों को, 18 से अधिक आयु वर्ग के 674 को पहली व 5453 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ ही 119 लोगों को प्रीकॉशन्स डोज लगाई गई। जिला नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हर रोज शेड्यूल जारी कर लोगों को सुरक्षा कवच पहना रहा है। विभाग द्वारा अभी तक 12 लाख 88 हजार 300 को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 7 लाख 37 हजार 162 को पहली और 5 लाख 49 हजार 145 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 1993 को प्रीकॉशन्स डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed