{"_id":"57781b864f1c1bae7879a7bd","slug":"84-to-40-seats-by-application-of-home-science-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम साइंस की 40 सीट के लिए 84 ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम साइंस की 40 सीट के लिए 84 ने किया आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
दाखिला लेती छात्राएं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए सत्र 2016-17 की पहली काउंसिलिंग के साथ ही यूनिवर्सिटी कालेज में दाखिलों का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को बीएससी होम साइंस की कट ऑफ लिस्ट जारी हुई, जोकि 83.8 प्रतिशत पर रुकी। वहीं मेरिट 92.8 प्रतिशत पर पहुंची।
इस दौरान कॉलेज परिसर में खूब चहल-पहल रही। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लिया। छात्राओं के अभिभावक भी एंट्री गेट के बाहर टकटकी लगाए अपने चहेतों से खुशखबरी का इंतजार करते रहे। सुबह नौ बजे शुरू हुई बीएससी होम साइंस की पहली काउंसिलिंग प्रक्रिया लगभग तीन घंटे में सिमट गई। यहां अधिकांश सीटों पर छात्राओं ने तुरंत एडमिशन ले लिया।
गौरतलब है कि बीएससी होम साइंस की 40 सीटों के लिए 84 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। काउंसलिंग के दौरान फिलहाल 34 सीटों पर दाखिला हो चुका है, जबकि एससी, ईबीपी और फिजिकली हैंडिकैप की सीटों पर दाखिले अभी बाकी हैं, जिनके लिए दूसरी काउंसिलिंग 14 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
ये रहा कट ऑफ प्रतिशत
बीएससी होम साइंस की मेरिट 92.8 प्रतिशत पर पहुंची। वहीं ऑपन केटेगरी में 83.8 प्रतिशत, हरियाणा जनरल में 70.8 प्रतिशत, बीसी-ए में 73.2 प्रतिशत, बीसी-बी में 66.8 प्रतिशत, एससी में 63.8 प्रतिशत और ईबीपी की कट ऑफ 69.4 प्रतिशत पर रुकी।
ये रहे मेरिट सूची में टॉप फाइव
मेरिट में 92.8 प्रतिशत के साथ छात्रा गुरदीप कौर टॉप पर रही। अमृता आर्या 89 प्रतिशत के साथ दूसरे, पूजा रानी 88.8 प्रतिशत के साथ तीसरे, सविता 86.8 प्रतिशत के साथ चतुर्थ और 84.6 प्रतिशत के साथ कट ऑफ लिस्ट में रामप्यारी ने टॉप फाइव में जगह बनाई।
कट ऑफ के लिए अपनाई गई ये प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार इस कोर्स के तहत शुरुआत में विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए। काउंसिलिंग के दौरान कट ऑफ जारी करने को कक्षा बारहवीं के अंक, एनएसएस, एनसीसी के अलावा मेरिट बेस पर प्राप्त सर्टिफिकेट के तहत वेटेज को शामिल किया गया। इन सबके आधार पर ऑल ओवर इंडिया लेवल, हरियाणा जनरल कैटेगरी और फिर नियमानुसार अलग-अलग कैटेगरी वाइज विद्यार्थियों को दाखिला मिलता है।
होम साइंस के पांच विषय छात्राओं के लिए काफी लाभदायक: डॉ. सुनीता
होम साइंस विभाग की अध्यक्षा डॉ. सुनीता मदान ने बताया कि पांच विषय छात्राओं के लिए काफी लाभदायक हैं। इस कोर्स के माध्यम से छात्राएं कई तरह की सर्विसेज में जाकर अपनी प्रतिभा दिखा सकती हैं। कोर्स में खाद्य एवं पोषण, वस्त्र विज्ञान, आंतरिक सज्जा, बाल विज्ञान और गृह विज्ञान विस्तार शिक्षा आदि विषयों से यह बात स्वत: स्पष्ट हो जाती है। छात्राओं को इस कोर्स में जरूर आना चाहिए।