फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   81642 farmers of Dharmanagari got the benefit of Kisan Samman Nidhi Yojana: Naib

धर्मनगरी के 81642 किसानों को मिला किसान सम्मान निधि योजना का लाभ : नायब

Fri, 23 Feb 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
81642 farmers of Dharmanagari got the benefit of Kisan Samman Nidhi Yojana: Naib
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में वार्षिक छह हजार रुपए की सहायता राशि जमा करवाई जा रही है। इस योजना का कुरुक्षेत्र जिके के 81642 किसानों को लाभ पहुंचा है। जिले के किसानों के खातों में केंद्र सरकार की तरफ से 207 करोड़ 59 लाख 30 हजार रुपए की सहायता राशि जमा करवाई जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में 81326 किसानों के खाते में 16 करोड़ 26 लाख 52 हजार रुपए की राशि पहली किस्त के रूप में जमा करवाई गई थी। इसी तरह 81104 किसानों के खाते में दूसरी किस्त के रूप में 16 करोड़ 22 लाख आठ हजार रुपए, 80478 किसानों के खाते में तीसरी किस्त के रूप में 16 करोड़ नौ लाख 56 हजार रुपए, 79741 किसानों के खाते में चौथी किस्त के रुप में 15 करोड़ 94 लाख 82 हजार रुपए जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं 79174 किसानों के खाते में पांचवी किस्त के रुप में 15 करोड़ 83 लाख 48 हजार रुपए, 77896 किसानों के खाते में छटी किस्त के रुप में 15 करोड़ 57 लाख 92 हजार, 74266 किसानों के खाते में सातवीं किस्त के रुप में 14 करोड़ 85 लाख 32 हजार की राशि जमा करवाई जा चुकी है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से 73971 किसानों के खाते में आठवीं किस्त में 14 करोड़ 79 लाख 42 हजार रुपए, 72915 किसानों के खाते में नौवीं किस्त में 14 करोड़ 58 लाख 30 हजार, 70996 किसानों के खाते में दसवीं किस्त में 14 करोड़ 19 लाख 92 हजार रुपये जमा कराएगए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 11वीं किस्त में 12 करोड़ 88 लाख 76 हजार, 12वीं किस्त में 11 करोड़ 91 46 हजार, 13वीं किस्त में 10 करोड़ 98 लाख 28 हजार, 14वीं किस्त में नौ करोड़ 77 लाख 18 हजार तथा 15वीं किस्त के रूप में सात करोड़ 66 लाख 28 हजार रुपए की सहायता राशि किसानों के खातों में जमा करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed