{"_id":"5b58d5744f1c1b27618b6e69","slug":"81532548468-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट धर्मशाला पर प्रशासक लगाए जाने को लेकर दिन भर चली चर्चा ,भूख हड़ताल भी रही जारी ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट धर्मशाला पर प्रशासक लगाए जाने को लेकर दिन भर चली चर्चा ,भूख हड़ताल भी रही जारी ं
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान्यता पर अड़ी नई कार्यकारिणी, पांच अगस्त को होगी महापंचायत
फोटो 31,42,43
जाट धर्मशाला पर प्रशासक लगाए जाने को लेकर दिन भर चली चर्चा ,भूख हड़ताल भी रही जारी
- प्रशासक लगाए जाने को लेकर बाट जोहते रहे दोनों पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला-सभा की नई कार्यकारिणी मान्यता की मांग पर अड़ गई है। पांच अगस्त तक का अल्टीमेटम जिला प्रशासन को दिया है। इससे पहले कार्यकारिणी को मान्यता नहीं मिली तो प्रदेश स्तरीय महापंचायत बुलाई जाएगी।
वहीं धर्मशाला में देर शाम तक प्रशासन प्रशासक नियुक्त नहीं कर सका। नई कार्यकारिणी ने प्रशासक की जरूरत होने से ही इनकार कर दिया। वहीं, विरोधी गुट से अंग्रेज सिंह का कहना है कि धर्मशाला की व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है। वीरवार को वे जिला प्रशासन से मिलेंगे और जल्द से जल्द प्रशासक लगाए जाने तथा तीन माह में सभा के चुनाव कराने की मांग रखेंगे। बता दें कि 20 जुलाई से धर्मशाला व सभा की चौधर को लेकर कर्मवीर घराड़सी व अंग्रेज सिंह गुट के बीच खींचतान चली हुई है। नई कार्यकारिणी में प्रधान बने कर्मवीर घराड़सी की अगुवाई में समाज के लोग जिला प्रशासन को भी ज्ञापन देकर मान्यता दिए जाने की मांग कर चुके है तो वहीं उसी दिन से ही धर्मशाला में भूख हड़ताल शुरू कर दी गई थी।
बुधवार को भी दिया धरना
कर्मवीर घराड़सी गुट ने बुधवार को भी धरना जारी रखा। धरने में मेली राम, ईश्वर, रत्न सिंह, मदन , प्रताप, हरिकेश, रमेश, राजेंद्र, बलवान, धर्मसिंह, ईश्वर सिंह, टेका, मेवा सिंह, रामदिया, नरसिंह, कृष्ण श्योकंद, शमशेर ढुल, मान सिंह, ऋषिपाल, माया सिंह, राजबीर, रमेश शामिल रहे।
विज्ञापन
दूसरी कार्यकारिणी निरस्त हुई तो प्रशासक की भी जरूरत नहीं : कर्मवीर
मेरे नेतृत्व में नई कार्यकारिणी पूरे समाज की ओर से गठित की गई है। प्रशासन को इसे जल्द मान्यता देनी चाहिए। फर्म एवं सोसायटी कमिश्नर की ओर से जारी आदेशों के बाद दूसरी कार्यकारिणी निरस्त हो गई तो अब प्रशासक की भी जरूरत नहीं रही। नई कार्यकारिणी को मान्यता देने के लिए प्रशासन से मांग कर चुके हैं और अब इंतजार में है कि प्रशासन हमें बुलाए और मान्यता दे।
-कर्मवीर घराड़सी, नई कार्यकारिणी के प्रधान
वीरवार को भी प्रशासक नहीं लगाया तो पहुंचेंगे डीसी के पास : अंग्रेज
राज्य फर्म एंड सोसायटी कमिश्नर के आदेश पूरी तरह से मान्य हैं। लेकिन इन आदेशों के अनुसार धर्मशाला पर जल्द प्रशासक नियुक्त किया जाना चाहिए। पिछले कई दिनों से विरोधी गुट ने धर्मशाला की व्यवस्था पूरी तरह से खराब कर दी है, जिसके चलते प्रशासक लगाए जाने की कड़ी आवश्यकता है। वीरवार को भी प्रशासक नहीं लगाया गया तो समाज के लोगों के साथ डीसी से मिलूंगा। प्रशासक को रिकॉर्ड सौंपने को भी तैयार हूं।
- अंग्रेज सिंह, पूर्व प्रधान