{"_id":"5a57b45c4f1c1b27198b472e","slug":"81515697244-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएनजेपी में मरीज बोले- ज्यादा नहीं सुधरे हालात, जिंदल पार्क के लोगों ने दिखाई बदहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएनजेपी में मरीज बोले- ज्यादा नहीं सुधरे हालात, जिंदल पार्क के लोगों ने दिखाई बदहाली
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएनजेपी में मरीज बोले- ज्यादा नहीं सुधरे हालात, जिंदल पार्क के लोगों ने दिखाई बदहाली
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल से लेकर स्व. ओपी जिंदल पार्क और शहर की विभिन्न कॉलोनियों में लोग स्वच्छता और जनसुविधाओं के प्रति अधिक खुश नहीं है। नगर परिषद प्रशासन और विभागीय प्रयासों के बावजूद लोग संतुष्ट दिखाई नहीं दे रहे। केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के समक्ष लोग खुले रूप से नाराजगी भी जाहिर कर रहे है। सर्वेक्षण के तीसरे दिन सर्वे टीम गुरुकुल कुरुक्षेत्र, लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल, सपड़ा कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, झांसा रोड, स्व. ओपी जिंदल पार्क पहुंची। वहां सैकड़ों लोगों से फीडबैक लिया।
सबसे पहले टीम के सदस्य सागर ग्रोवर और छिंद्रपाल सिंह सुबह ही गुरुकुल पहुंचे। वहां उन्होंने पशुओं के गोबर के खाद के रूप में किए जा रहे प्रबंधन आदि पर विस्तार से जानकारी हासिल की। छात्रों से स्वच्छता और सुविधाओं को लेकर बातचीत भी की। छात्रों ने यहां सभी व्यवस्था बेहतर बताई। इसके बाद टीम के सदस्य छिंद्रपाल सिंह एलएनजेपी सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां कई मरीजों और परिजनों ने हालात खराब ही जाहिर किए। टीम को भी यहां बेहतर स्थिति नहीं लगी। इसके बाद कॉलोनियों में भी कई लोगों ने स्वच्छता और जनसुविधा पर असंतोष जाहिर किया तो स्व. ओपी जिंदल पार्क में भी अनेक लोगों ने बदहाल हालत की ओर इशारा करते हुए किसी प्रकार का सुधार होने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि टीम द्वारा ली जा रही फीडबैक का अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। अब शहर की स्वच्छता फोटो में कैद होगी। इसके लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों के हालात को जानने के लिए टीम दौरा करेगी।
शहर के सेक्टरों में चला सफाई अभियान
वीरवार को शहर के सेक्टर 2, 3, 4 और 8 में नगर परिषद की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। यहां सैकड़ों सफाई कर्मी कार्य में जुटे रहे। हालांकि, यह अभियान 30 दिसंबर से चलाया हुआ है। इसके बावजूद कुछ ही असर दिखाई पड़ रहा है। गांधी नगर, कीर्ति नगर, दीदार नगर, झांसा रोड, सब्जी मंडी, अनाज मंडी सहित कई क्षेत्रों में आज भी यह अभियान जोरों से चलाए जाने की कड़ी आवश्यकता है। इन क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि वे सर्वे टीम के आने की बाट जोह रहे है। उन्हें वास्तविकता से रूबरू करवाया जाएगा।