{"_id":"5a3c166a4f1c1bc45b8bd7ca","slug":"81513887338-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार जागा पीडब्ल्यूडी विभाग, सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार जागा पीडब्ल्यूडी विभाग, सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार जागा पीडब्ल्यूडी विभाग, सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू
कुरुक्षेत्र।
पिछले करीब डेढ़ वर्ष से पिपली-लाडवा रोड पर गायब सफेद पट्टी को आखिकार पुन: लगाने का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से शुरू करा दिया गया है। विभाग के इस कार्य से न केवल वाहन चालकों को धुंध के दौरान राहत मिलेगी, बल्कि अधिकारियों की लापरवाह कार्यशैली को लेकर उठ रहे सवालों पर भी कुछ हद तक विराम लग सकेगा। गौरतलब है कि पिपली-लाडवा रोड पर पिछले वर्ष से ही दोनों साइडों तथा सेंटर दर्शाने वाली सफेद पट्टी गायब हो चुकी थी। इसके चलते राहगीरों को सर्दी के मौसम में धुंध के दौरान रास्ता तय करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। छोटे-बड़े वाहन अकसर रास्ता भटक कर बीच सड़क पहुंच जाते, जिससे कई बार एक्सीडेंट की नौबत भी आई तो कभी बड़ी मुश्किल से हालात संभल पाए। अमर उजाला ने सफेद पट्टी के अभाव को लेकर पिपली-लाडवा रोड पर राहगीरों तथा आसपास के ग्रामीणों से बातचीत की और समस्या समाधान के संबंध में एडीसी तथा पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के समक्ष लोगों की परेशानी रखी। इसके तहत माई सिटी में 6 दिसंबर को समाचार प्रकाशित किया गया, जिसका शीर्षक था- पिपली लाडवा रोड पर दुर्घटनाओं को न्योता दे रही गायब सफेद पट्टी। हालांकि अधिकारियों ने जल्द पट्टी लगवाने की बात कहकर दस दिन लापरवाही से निकाल दिए और पट्टी फिर नहीं लगी। इसके बाद 14 दिसंबर को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से समस्या सुलझाने की बात की, जिसमें एक्सईएन एसपी सिरोहा ने दो दिन तक समाधान करने का दावा किया, लेकिन फिर नहीं लगी। इसको लेकर अगले दिन समाचार प्रकाशित किया, जिसका शीर्षक रहा- प्रशासन के दावे हवा-हवाई, पीडब्ल्यूडी 10 दिन बाद भी सफेद पट्टी नहीं लगा पाया। हालांकि अमर उजाला ने सड़क संबंधी जनसमस्या को सुलझाने का प्राथमिकता के साथ बीड़ा उठाया था, जिसके तहत 18 दिसंबर के अंक में पुन: अधिकारियों के दावों की पोल खोली गई। इस शीर्षक के तहत खबर छपी- दो दिन का वादा कर तीन दिन में भी पट्टी नहीं लगा पाया विभाग। बार-बार जगाने के बाद आखिरकार अधिकारियों की नींद खुली और कड़ामी मोड़ से गांव मथाना को होते हुए बीड़ मथाना, सिरसमा, किशनपुरा से पिपली जीटी रोड तक सफेद पट्टी लगवाने का कार्य शुरू हो सका।
बाक्स
विभाग ने दिए पट्टी लगाने के निर्देश : ठेकेदार
---------------------------------------
ठेकेदार मुकेश ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कंपनी को रेज लाइन, जेब्रा कॉसिंग तथा सेंटर लाइन लगाने के आदेश दिए गए। उन्होंने आगे ठेकेदार को पट्टी लगाने संबंधी निर्देश जारी किए। पहले तो लाडवा से पिपली की तरफ आते हुए गांव मुनियारपुर के आसपास 6 किलोमीटर तक का दायरा कवर करने की बात कही गई थी, लेकिन अब नए निर्देशों में बाकी बचे पिपली तक के 12 किलोमीटर के टुकड़े पर भी छह इंच की रेज, सेंटर लाइन लगाने बारे कहा गया है। हालांकि बताया गया था कि सड़क चौड़ीकरण के आगामी कार्य को देखते हुए यहां पट्टी न लगाई जाए, लेकिन धुंध को ध्यान में रख पीडब्ल्यूडी ने राहगीरों की सुरक्षा के लिए सफेद पट्टी लगाने का निर्णय लिया है।
बाक्स
अमर उजाला का धन्यवाद........
सड़क पर राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अमर उजाला द्वारा किए गए प्रयास पर राहगीरों एवं बुद्धिजीवियों ने खुशी जताई। पिपली-लाडवा रोड से गुजरने वाले अजय शर्मा, संदीप कौशिक, रूबल, मांगेराम शर्मा, ओमप्रकाश, राजीव गोयल, सुशील, मंदीप सिंह इत्यादि ने मुसाफिरों की सुरक्षा के संदर्भ में अमर उजाला द्वारा शुरू किए जनहित प्रयास की सराहना करते हुए हार्दिक धन्यवाद किया।