{"_id":"5a2d77254f1c1b9f678c08d1","slug":"81512929061-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य दिवस पर बजरंग दल ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य दिवस पर बजरंग दल ने निकाली बाइक रैली
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
बजरंग दल ने शौर्य दिवस के अवसर पर मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली का नेतृत्व अतुल शास्त्री, प्रदेश संयोजक व सुशील चौधरी सह संयोजक ने किया। रैली पिपली से आरंभ होकर झांसा रोड एवं शेख चिल्ली मकबरा से होती हुई दुर्गा मंदिर शांति नगर पर समाप्त हुई। अतुल शास्त्री ने स्वयं सेवकों से कहा कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक देश का हिंदू आराम से नहीं बैठेगा। सुशील चौधरी ने बताया कि पूरे देश में बजरंग दल भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र जिले के लिए 5100 युवाओं की सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है। रैली के संयोजक संजीव चौधरी ने बताया कि 6 दिसंबर 1992 की याद में बजरंग दल शौर्य दिवस के रूप में मनाता है तथा राम मंदिर के लिए बलिदान हुए कारसेवकों को नमन करता है। कार्यक्रम में सुरेश जोशी, विभाग मंत्री, बलिंदर सिंह विभाग संयोजक, प्रेम नारायण अवस्थी, संजय चौधरी, अशोक टामक, जगमोहन जुल्का, वेद धीमान, हिमांशु ठाकुर, धर्मवीर सिंह, राकेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा तथा धर्मपाल शोरगीर सहित अन्य शामिल रहे।