{"_id":"5a01ff1f4f1c1bda538bb8b0","slug":"81510080287-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र संगोष्ठी में शिरकत करेंगे आचार्य बालकृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र संगोष्ठी में शिरकत करेंगे आचार्य बालकृष्ण
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र संगोष्ठी में आएंगे आचार्य बालकृष्ण
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह पर मातृभूमि सेवा मिशन 19 नवंबर को एक राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘मानवीय जीवन मूल्यों के संदर्भ में श्रीमद्भगवद्गीता का दृष्टिकोण’ विषय करेगा। इसके लिए मिशन के संयोजक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा आज गीता जयंती न केवल भारत में, बल्कि संपूर्ण विश्व में मनाई जा रही है। आज भारत की सभी समस्याओं का समाधान श्रीमद्भगवद्गीता में है। गीता प्रत्येक मानव के लिए हर देश, काल, परिस्थिति में प्रासंगिक है। गीता भारत का सिरमौर है। मातृभूमि सेवा मिशन के संयोजक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने बताया कि गीता जयंती पर अठारह दिवसीय आयोजन 13 से 30 नवंबर तक होना है। 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी मुख्य वक्ता होंगे। मॉरिशस गणराज्य के राजदूत डॉ. जगदीश्वर गोवर्धन अध्यक्षता करेंगे।