{"_id":"5a00afd74f1c1b70548bb4eb","slug":"81509994455-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव में पहुंचेंगी रिकार्डतोड़ संगत:कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव में पहुंचेंगी रिकार्डतोड़ संगत:कंवर
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव में पहुंचेगी रिकॉर्ड तोड़ संगत : कंवर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
नगराधीश कंवर सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर यमुनानगर में 12 नवंबर को होने वाले राज्यस्तरीय समापन समारोह में रिकॉर्ड तोड़ संगत शिरकत करेगी। इसके लिए जिला प्रशासन सभी गुरुद्वारों के प्रबंधकों और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और संगत से मिलकर प्रचार-प्रसार कर रही है।
वह सोमवार को देर शाम लघु सचिवाल के एनआईसी कार्यालय में वीडियो कांफ्रेसिंग के उपरांत अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक समीर पाल सरो ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रकाशोत्सव की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। विभाग की तरफ से एक विशेष प्रचार वाहन हर जिले के गांव में पहुंचेगा और प्रत्येक जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार सामग्री भी लगाई जाएगी। रेडियो, केबल, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट में प्रचार किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।
नगराधीश ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त सुमेधा कटारिया के आदेशानुसार कमेटी का गठन कर दिया गया है। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से थानेसर, पिहोवा, इस्माईलाबाद, शाहाबाद, बाबैन, लाडवा, पिपली में होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं। सभी गुरुद्वारों में प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक राज्यस्तरीय समारोह के कार्यक्रम को पहुंचाया जाए। इस मौके पर पर डीडीपीओ कपिल शर्मा, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह आदि मौजूद थे।