फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मनुष्य के जीवन में रामनाम रूपी बैंक बैलेंस भी आवश्यक : अनिल शास्त्री

मनुष्य के जीवन में रामनाम रूपी बैंक बैलेंस भी आवश्यक : अनिल शास्त्री

Sat, 04 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
मनुष्य के जीवन में रामनाम रूपी बैंक बैलेंस भी आवश्यक : अनिल शास्त्री
मनुष्य के जीवन में रामनाम रूपी बैंक बैलेंस भी आवश्यक : अनिल शास्त्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र ।
कथावाचक अनिल शास्त्री ने कहा कि मनुष्य के जीवन में रामनाम रूपी बैंक बैलेंस भी आवश्यक है। यही बैलेंस परलोक में उसके काम आएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नॉन टीचिंग क्लब सभागार में गो-गीता-गायत्री सत्संग सेवा समिति की श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शास्त्री ने राजा परिक्षित के जन्म, भगवान विष्णु के अवतार, देवर्षि नारद का पूर्व चरित्र आदि प्रसंग सुनाए। कथा आयोजकों ने भागवत पूजन करके कथावाचक शास्त्री को तिलक लगाया।

प्रवचनों में शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत श्रवण करने से मनुष्य के सभी मनोरथ पूर्ण होते है। पुण्यदायिनी भागवत कथा का आयोजन स्थल एक तीर्थ का रूप ले लेता है। तीर्थों में मर्यादा के अनुकूल ही रहना चाहिए। इससे तीर्थराज प्रसन्न होकर अपने स्थान के निवासियों को प्रत्येक आपत्ति से बचाते है। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान तो होता है, किंतु पराजित नहीं होता। सत्य और धर्म का पालन करने वाले मनुष्यों की कभी पराजय नहीं होती। भागवत आरती में आचार्य श्रीकांत तिवारी, चिकित्साधिकारी डॉ. पी. कुमार, मदनगोपाल शर्मा, मदन कुमार रंगा, अजय चौधरी, हेमंत वधवा पिपली, विशाल, अमित, अशोक बंसल, ताराचंद जोशी, कृष्ण चंद सैनी, रणबीर, विष्णु दत्त, राजेश, दिनेश मित्तल, रीना चौधरी, सोना देवी, पुष्पा गौड़, सुनीता बिष्ट, आशा, सरिता भंडारी, मीनू, शोभा रावत, ज्ञान्ती देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed