फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मंगलवार पुलिस मुंबई से लापता छात्र को कुरुक्षेत्र लेकर पहुंची

मंगलवार पुलिस मुंबई से लापता छात्र को कुरुक्षेत्र लेकर पहुंची

Wed, 13 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार पुलिस मुंबई से लापता छात्र को कुरुक्षेत्र लेकर पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
गीता निकेतन आवासीय विद्यालय से लापता छात्र यश जिंदल को कुरुक्षेत्र पुलिस और परिवार के सदस्य मंगलवार को कुरुक्षेत्र लेकर पहुंचे। छात्र के सुरक्षित पहुंचने के साथ परिवार व स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। इधर छात्र के पिता ने शपथ पत्र देकर कहा कि वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते। इस शपथ पत्र में स्कूल प्रशासन पर भी किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है। सिटी थाना थानेसर में यश जिंदल के साथ परिवार के सदस्य एवं रिश्तेदार भी मौजूद रहे।
पुलिस को यश जिंदल ने बताया कि वह अपनी मर्जी से मुंबई गया था। छात्र ने पुलिस के समक्ष किसी भी प्रकार का आरोप स्कूल के किसी शिक्षक या वार्डन पर नहीं लगाया है। थाना सिटी थानेसर के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया है कि उक्त मामले में छात्र या उनके परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत या कार्रवाई की मांग नहीं की गई है। गौरतलब है कि शनिवार को गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में 11 वीं कक्षा (मेडिकल) का छात्र पानीपत जिला के इसराना वासी यश जिंदल ने आंखों की दवा देने के लिए आऊट पास मांगा था। शनिवार शाम को पांच बजे स्कूल से अनुमति देने के बाद वह सीधा रेलवे स्टेशन पहुंच गया, जहां से वह दादर एक्सप्रेस में बैठक मुंबई पहुंचा था, लेकिन यश लापता होने के अगले दिन उसके परिजनों व रिश्तेदारों ने रविवार को स्कूल छात्रावास के बाहर धरना दिया और नारेबाजी करते हुए स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

-------------------------------------
यश यह बताया
छात्र ने बताया कि छात्रावास से आउट पास लेने के बाद वह बाहर आया था, कुछ ही दूरी पर रेलवे रोड पर स्थित जब वह श्री बीकानेर स्वीट हाउस तक पहुंचा, इसके बाद उसे नहीं मालूम कि वह कैसे ट्रेन तक पहुंचा। उसने बताया कि झांसी जाकर उसकी नींद खुली थी, उसके पास दो युवक बैठे थे, लेकिन जब मुंबई पहुंच कर इन दोनों युवकों की नींद लग गई और इसके बाद वह वहां से निकल गया और एक महिला के जरिये अपनी माता को फोन करने को कहा, जिसके बाद परिजनों को पता चला है कि यश मुंबई दादर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
मेडिकल के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान
यश जिंदल के रिश्तेदार राजेश्वर गोयल ने बताया कि मंगलवार को बच्चा सकुशल कुरुक्षेत्र पहुंचा था, जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उसके बयान लिए थे। वहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष भी छात्र यश जिंदल के बयान कराए गए, जहां उसने बताया कि वह दवा लेेने के लिए छात्रावास से बाहर आया था, रास्ते में उसे क्या हुआ, वैसे कैसे ट्रेन तक पहुंचा, इसके बारे में उसे कुछ नहीं पता। वहीं उसने स्कूल प्रबंधन या किसी शिक्षक या वार्डन पर कोई आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed