फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जीवन व करियर का निर्माण करते समय भारत की विरासत को न भूलें युवा: कुलपति

जीवन व करियर का निर्माण करते समय भारत की विरासत को न भूलें युवा: कुलपति

Fri, 11 Aug 2017 12:00 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
जीवन व करियर का निर्माण करते समय भारत की विरासत को न भूलें युवा: कुलपति
फोटो 2,3
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा है कि छात्र-छात्राओं के लिए यह समय अपने कॅरियर और जीवन को दिशा देने का होता है इसलिए युवाओं को अपने कॅरियर की दिशा तय करते समय भारत की सांस्कृतिक विरासत को हमेशा याद रखना चाहिए। भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाकर ही युवा अपना चरित्र निर्माण व नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। वे वीरवार को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में इंडक्शन कार्यक्रम बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। विश्वविद्यालय के 47 विभागों में नए सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर विश्वविद्यालय के आडिटोरियम हॉल में छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग की ओर से स्वागत किया गया व विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग फिल्म भी दिखाई गई।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय व इसके विद्यार्थियों की गौरवशाली परंपरा रही। इसी कारण से यह विश्वविद्यालय आज देश के 100 श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की सूची में शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए शोध, शिक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल, स्वास्थ्य सहित सभी के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं हैं। विद्यार्थी इन सुविधाओं का फायदा उठाकर अपने व्यक्तित्व का निर्माण यहां कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. अनिल वोहरा ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा, प्रोक्टर प्रो. आरके देसवाल, पुस्तकालय इंचार्ज प्रो. मनोज कुमार जोशी, आईटी सेल के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा, डॉ. मधुदीप सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed