फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मां दुर्गा करती है दैहिक, दैविक एवं भौतिक तापों का नाश : नवनीत शास्त्री

मां दुर्गा करती है दैहिक, दैविक एवं भौतिक तापों का नाश : नवनीत शास्त्री

Thu, 06 Jul 2017 12:21 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
मां दुर्गा करती है दैहिक, दैविक एवं भौतिक तापों का नाश : नवनीत शास्त्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा। आदि शंकराचार्य मठ एवं सनातन ज्ञान विद्यापीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मठ संचालक जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। चौथे दिन यज्ञ में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा महायज्ञ एवं देव पूजन के साथ मंत्रों के द्वारा भगवान सूर्य से अग्नि प्राप्त कर हवन यज्ञ आरंभ किया। नौ यजमानों द्वारा यज्ञ कुंड में आहुतियां डाली। यज्ञाचार्य पंडित नवनीत शास्त्री ने बताया कि मां दुर्गा दैहिक, दैविक एवं भौतिक तीनों तापों का नाश करती है। इस यज्ञ की महिमा अमित फल देने वाला है। यज्ञ मंडल के चारों तरफ एक योजन तक की भूमि पवित्र होने के साथ सभी प्राणियों को सुख, वैभव, स्थिर लक्ष्मी प्राप्त होगी। आज के यजमान अजीत, शकुंतला, महेंद्र पाल शर्मा, जसबीर सिह करनाल, निशांत, सुदेश कुमार, देवी स्वरूप, कृष्ण लाल प्रजापत, बबली, अमित, सखीजा, कमल सूरा, सुरेंद्र शर्मा, संता, मंजीत आदि ने पूजन किया। इस अवसर पर भारी संख्या में भक्त उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed