फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   78 absent in Super NDA exam, Kurukshetra

सुपर एनडीए की परीक्षा में 78 रहे अनुपस्थित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
78 absent in Super NDA exam, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुपर एनडीए के चयन के लिए लेवल वन की परीक्षा का आयोजन हुआ जिसमें विज्ञान संकाय के 11वीं तथा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक एवं जिला गणित विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुपर एनडीए में चयन के लिए लेवल वन की परीक्षा में 11वीं कक्षा के कुल 93 पंजीकृत विद्यार्थियों में से मात्र 39 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी तथा 54 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी श्रेणी में 12वीं कक्षा के पंजीकृत 24 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थियों ने प्रथम पेपर दिया, वहीं दूसरे पेपर में केवल 9 विद्यार्थी ही उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉ. कौशिक ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र को ही सुपर एनडीए के चयन के लिए लेवल वन की परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। सुपर एनडीए के चयन के लिए लेवल वन की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी अपना पहचान पत्र दिखाकर परीक्षा में शामिल हुए। सुपर एनडीए के चयन हेतु लेवल वन की परीक्षा दो चरणों में हुई जिसमें प्रथम पेपर 11:00बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा द्वितीय पेपर दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed