फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   750 patients benefited from the free health camp organized by the AYUSH department.

आयुष विभाग के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 750 मरीजों ने उठाया लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
750 patients benefited from the free health camp organized by the AYUSH department.
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के ​शिविर में योग क्रिया प्रद​र्शित करते टीम सदस्य। विज्ञ​प्ति - फोटो : Archive
लाडवा। आयुष विभाग की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा और योग शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सक शिविर में एएमओ डॉ. राजीव बीरवाल, डॉ. सोनाक्षी और डॉ. महेंद्र ने जांच की। सत्यवीर, धर्मवीर, रीना ने ओपीडी के बाद 374 रोगियों को औषधि वितरित की। डॉ. रवि, डॉ. सुधीर ने 226 बच्चों को स्वर्णप्राशन की खुराक पिलाई।
विज्ञापन

समन्वयक डॉ. महिपाल के अतिरिक्त डॉ. मीना और डॉ. पुलकित ने भी शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान 104 लोगों ने बीएमडी जांच सुविधा का लाभ उठाया और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग के चिकित्सकों ने विभिन्न आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों व स्वास्थ्य विषयों पर व्याख्यान दिए और 47 रोगियों को सेवाएं प्रदान की।
विज्ञापन

डॉ. मोनिका ने अग्निकर्म चिकित्सा का प्रदर्शन किया। डॉ. प्रगति ने मर्म चिकित्सा दिखाई। डॉ. भावना ने बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन के लाभ और पुष्य नक्षत्र के महत्व के बारे में बताया। विशेषज्ञ मनजीत की देखरेख में टीम सदस्य कमल किशोर, रोहताश, हरदीप, दीक्षा, सविता, डिंपल, नरेंद्र, प्रदीप, पूजा, अमृता और अन्नू ने योगाभ्यास और विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। मनजीत ने नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर प्रधान डॉ. पवन गर्ग, प्रधानाचार्या योगिता आहलुवालिया सहित सहयोगी और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के शिविर में योग क्रिया प्रदर्शित करते टीम सदस्य। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के शिविर में योग क्रिया प्रदर्शित करते टीम सदस्य। विज्ञप्ति- फोटो : Archive

कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के शिविर में योग क्रिया प्रदर्शित करते टीम सदस्य। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के शिविर में योग क्रिया प्रदर्शित करते टीम सदस्य। विज्ञप्ति- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed