फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   71.6 percent voting took place in hot seat Ladwa Vis area, a record of 82.78 percent voting was made in 2014.

Kurukshetra News: आकर्षण का केंद्र बने पिंक बूथ, सजावट से लेकर सुविधाएं देख गदगद हुए मतदाता

Sun, 06 Oct 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 06 Oct 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
71.6 percent voting took place in hot seat Ladwa Vis area, a record of 82.78 percent voting was made in 2014.
कुरुक्षेत्र। लोकतंत्र के पर्व पर मतदान करने को लेकर हर वर्ग के मतदाता उत्साहित नजर आए, लेकिन जिले में बनाए गए पिंक बूथ पर मतदाताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला। महिला मतदाता पिंक बूथ की व्यवस्था से आकर्षित हुई और उन्होंने इन पलों को कैमरे में भी कैद किया। कई महिलाएं तो पिंक पोशाक में ही मतदान करने पहुंचीं। जिलेभर में बनाए गए अन्य मतदान केंद्रों की बजाय पिंक बूथ पर प्रशासन की ओर से सजावट से लेकर अन्य व्यवस्थाएं अधिक की गईं थीं। मतदाता इन व्यवस्थाओं को देख गदगद नजर आए। महिला मतदाताओं को समर्पित पिंक बूथ पर हर वर्ग के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक पिंक बूथ बनाया गया। थानेसर के बाल भवन पब्लिक स्कूल में, शाहाबाद ब्लॉक में आर्य कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल में, राजकीय स्कूल लाडवा में और पिहोवा के गढ़ी लांगरी में पिंक बूथ बनाए गए। पिंक बूथ पर रेडक्रॉस वॉलंटियर ने उन मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने सहयोग किया जो चलने में असमर्थ थे। दिव्यांगजनों, गर्भवती महिलाओं, महिलाओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों और साज-सज्जा सहित अन्य खास व्यवस्थाएं की गई। जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए मतदान केंद्रों पर स्लोगन, रंगोली, सेल्फी प्वाइंट एवं अन्य माध्यमों से प्रयास किया गया। मतदान करने के बाद मतदाता सेल्फी प्वाइंटस पर अपने परिवारजनों के साथ तस्वीर लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed