{"_id":"5c798872bdec22120179c53f","slug":"71551468658-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से यस बैंक के कलस्टर हेड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से यस बैंक के कलस्टर हेड की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक अधिकारी की स्वाइन फ्लू से मौत
लाडवा (कुरुक्षेत्र )। निजी बैंक के एक अधिकारी की शुक्रवार को चंडीगढ़ पीजीआई में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। उनको एक दिन पूर्व ही यहां भर्ती कराया गया था। जबकि रविवार से कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
मालूम हो लाडवा निवासी एक निजी बैंक अधिकारी (38 ) सेक्टर-5 में रहते थे। पिछले सप्ताह से वो खांसी और बुखार से पीड़ित थे। हालत में सुधार न होने पर रविवार को उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत न सुधरने पर वीरवार को उनको पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। वहीं, पीजीआई में वीरवार शाम को हुए टेस्ट में उनके स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे पीजीआई में ही उनका निधन हो गया। शुक्रवार को ही लाडवा के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिले में पिछले तीन माह के दौरान स्वाइन फ्लू से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।