फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   .....चपरासी, चौकीदार व लैब टेक्नीशियन की भर्ती के लिए परीक्षा ने रोडवेज व रेलवे विभाग कर दिए मालोमाल

.....चपरासी, चौकीदार व लैब टेक्नीशियन की भर्ती के लिए परीक्षा ने रोडवेज व रेलवे विभाग कर दिए मालोमाल

Mon, 19 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
.....चपरासी, चौकीदार व लैब टेक्नीशियन की भर्ती के लिए परीक्षा ने रोडवेज व रेलवे विभाग कर दिए मालोमाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ग्रुप डी परीक्षा के तहत भले ही चौकीदार, चपरासी, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य पदों पर भर्ती होने की उम्मीद को लेकर लाखों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। लेकिन इस परीक्षा ने रोडवेज व रेलवे विभाग को मालामाल कर दिया।
चार दिन आयोजित की गई परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों से किराये के तौर पर रोडवेज ने करीब 24 लाख तो रेलवे विभाग ने 20 लाख रुपये से अधिक की कमाई की। रोडवेज बसों में जहां 12 हजार अभ्यर्थियों ने हर रोज सफर किया तो वहीं ट्रेनों में भी करीब 10 हजार अभ्यर्थी सवार हुए। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 10 व 11 नवंबर के बाद 17 व 18 नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया। जिले में 51 केंद्रों पर दोनों सत्रों में परीक्षा हुई। हालांकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी निजी व सामूहिक वाहनों से भी पहुंचे। लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने बसों और ट्रेनों का सहारा लिया। इन चार दिनों में रोडवेज बसों में ही करीब 40 फीसदी तक यात्रियों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया। ट्रेनों में भी 10 हजार से अधिक यात्रियों की संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार, रोडवेज बसों में रोज 30 से 35 हजार यात्री सफर करते हैं, करीब 13 लाख रुपये तक की आमदन विभाग को होती है। लेकिन इन चार दिनों में इसमें हर रोज करीब 6 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं कुरुक्षेत्र से जहां हर रोज करीब 4 हजार यात्री ट्रेनों में सवार होते हैं और करीब 3 लाख रुपये की आमदन होती है। परीक्षा के चार दिनों में हर रोज करीब 13 हजार यात्रियों ने यात्रा की तो पांच लाख रुपये से अधिक की आमदन भी हुई।
विज्ञापन


रोडवेज विभाग ने चार रूटों पर चलाईं विशेष बसें : टीएम
रोडवेज के टीएम मेजर सिंह का कहना है कि प्रशासन ने परीक्षा के चलते अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए करीब 165 बसें चलाईं। वहीं पलवल, हिसार, यमुनानगर व कैथल रूटों पर विशेष बसें भी चलाईं। सामान्य दिनों की अपेक्षा बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। बस अड्डे पर अधिक भीड़ न हो, इसके लिए विभाग के इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी तैनात रहे। रोडवेज की रोज करीब 6 लाख रुपये की आमदन बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के लिए बढ़ाई सुविधा तो विभाग की आमदन भी बढ़ी : गुप्ता
रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसएन गुप्ता का कहना है कि विभाग की ओर से परीक्षा के चलते अधिक काउंटर खोलकर यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाई तो विभाग की आमदन भी बढ़ी है। हर रोज 5-6 लाख रुपये की अधिक आमदन टिकटों से हुई है।


बिना अनुमति के ही राइटर लेकर पहुंच गया अभ्यर्थी, केंद्र अधीक्षक ने बैरंग लौटाया
शहर में बनाए गए एक परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की अनुमति लिए बिना ही राइटर लेकर सेंटर पर पहुंच गया। अभ्यर्थी ने रोहतक के सीएमओ की ओर से हाथ में दिक्क्त को लेकर दिए मेडिकल जांच पत्र को दिखाते हुए अपने साथ राइटर बैठाने की बात की तो केंद्र अधीक्षक ने इससे इनकार कर दिया। राइटर को बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed