फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ----मोदी ही हैं देश के राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री

----मोदी ही हैं देश के राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री

Sat, 17 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
----मोदी ही हैं देश के राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। देश के राष्ट्रपति, हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री नरेंद्र मोदी हैं। यह कोई उक्ति नहीं बल्कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जा रहे सामान्य ज्ञान की एक बानगी है। यह हाल है पिहोवा ब्लॉक के गांव लोहार माजरा के राजकीय उच्च विद्यालय के कक्षा सातवीं से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों
का। जिला परिषद चेयरमैन एवं हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सदस्य गुरदयाल सुनहेड़ी विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान देख दंग रह गए। चेयरमैन ने बच्चों से देश के राष्ट्रपति, हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री के नाम पूछे तो वे विद्यार्थियों के जवाब सुनकर दंग रह गए। सभी बच्चों ने अलग-अलग पूछे जाने पर भी हर पद पर नरेंद्र मोदी का ही नाम लिया। यही नहीं चेयरमैन ने विद्यार्थियों के गणित विषय का भी ज्ञान जांचते हुए जब तेरह के पहाड़े में बीच से पूछा तो नौंवी कक्षा के दो विद्यार्थियों ने तो जानकारी होने से ही इनकार कर दिया तो तीसरे ने भी गलत जवाब दिया। विद्यार्थियों का यह ज्ञान उनके शिक्षकों के समक्ष ही दिखाई दिया तो वे भी खुद को शर्मसार सा महसूस करने लगे और सफाई दी कि प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान से हर रोज अवगत कराया जाता है। इसके बावजूद बच्चों को इन आसान सवालों के जवाब भी क्यों नहीं आए, यह वे समझ नहीं पाए हैं। इस पर चेयरमैन ने शिक्षकों को जमकर लताड़ लगाई और चेतावनी दी कि वह फिर से स्कूल में औचक निरीक्षण करेंगे और उस दौरान भी विद्यार्थियों का यही स्तर मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दयनीय हालत में बाथरूम, किसी अधिकारी को सूचना तक नहीं दी
चेयरमैन ने बताया कि विद्यालय में हालांकि साफ -सफाई व अन्य व्यवस्था बेहतर मिली। शिक्षक व अन्य कर्मी उपस्थित पाए गए। हालांकि प्रिंसिपल आधे दिन की छुट्टी पर गई थीं। बाथरूम की हालत दयनीय मिली, लेकिन इसके पुनर्निर्माण को लेकर शिक्षकों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आज तक किसी भी अधिकारी को इस संबंध में सूचना व डिमांड तक नहीं भेजी गई। उन्होंने अध्यापकों को पोस्टर, बैनर एवं वॉल पेंटिंग आदि के माध्यम से बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed