फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बेरोजगारी चरम पर, युवाओं में गुस्सा : तेजली

बेरोजगारी चरम पर, युवाओं में गुस्सा : तेजली

Wed, 07 Feb 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी चरम पर, युवाओं में गुस्सा : तेजली
बेरोजगारी चरम पर, युवाओं में गुस्सा : तेजली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
इनेलो युवा प्रदेश प्रभारी गुरजिंद्र तेजली ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा संकट है। भाजपा सरकार अपने कार्यकाल का करीब चार साल पूरा कर चुकी है। सरकार ने युवाओं को जो रोजगार देने के वादे किए थे। अब तक वह पूरा नहीं कर पाई है। इसको लेकर युवाओं में सरकार के प्रति भारी गुस्सा है। वह आज पिहोवा स्तिथ सीता देवी धर्मशाला में आगामी रणनीति को लेकर आयोजित बैठक में युवाओं को संबोधित कर रहे थे।

युवा इनेलो प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आने वाले एक साल में भी यह नामुमकिन दिखता है कि बीजेपी सरकार युवाओं को रोजगार दे सकेगी। यह बात सरकार संसद में भी स्वीकार कर चुकी है कि बेरोजगारी बढ़ी है। इस मौके पर उन्होंने इनेलो युवा संगठन का पुनर्गठन करने पर जोर दिया। कहा कि संघर्षशील और ईमानदार युवाओं को संगठन में पद देकर सम्मानित किया जाएगा। युवाओं को जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुल्तानी, वरिष्ठ युवा नेता गगनजोत सिंह संधू, हलक प्रधान कर्ण सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विक्रम चक्रपाणि, जिला युवा अध्यक्ष सुनील राणा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जख्वाला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रौकी राणा बीबीपुर, हलका युवा प्रधान राजू राम गढ़ रोड, रजत दुहन लाडवा, सुल्तान सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शहरी प्रधान अशोक गुप्ता, बबलू काजल, दिलबाग सिंह सरपंच ठसका, राहुल नैन, विशाल मुकीम पूरा, विक्रम सारसा, तरसेम जंधेड़ी, हिम्मत सिंह, सिल्लू स्योंसर, बलविंद्र इस्हाक़, बृज मोहन जलबेहड़ा, गुरलाल, गुरदेव भट्टी आदि युवा नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed