फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   70 lakh spent on the lines of Mumbai traffic lights became a showpiece

Kurukshetra News: 70 लाख खर्च कर मुंबई की तर्ज पर लगाई गई थी ट्रैफिक लाइटें बनी शोपीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
70 lakh spent on the lines of Mumbai traffic lights became a showpiece
कुरुक्षेत्र। पिपली रोड पर बंद पड़ी ट्रेफिक लाइट। संवाद
कुरुक्षेत्र। शहर की सड़कों पर यातायात को सुचारू बनाने के नाम पर नगर निगम की ओर से करीब 70 लाख रुपये की राशि खर्च कर ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थीं जो महज पांच माह में ही एक शोपीस बन गई हैं। पिपली चौक और नए बस अड्डे पर स्थापित ये आधुनिक सिग्नल सिस्टम पिछले डेढ़ माह से बंद पड़े हैं, जबकि इन दोनों स्थानों को सड़क सुरक्षा समिति की ओर से ब्लैक स्पॉट घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

लाखों रुपये की लागत से कैमरे और सिग्नल लाइटें लगाई गई थीं ताकि वाहन चालकों पर नजर रखी जा सके और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो। वहीं अब ये सारे सिस्टम प्रशासन की लापरवाही की वजह से धूल चाट रहे हैं। पिपली चौक व नए बस अड्डे पर ट्रैफिक लाइटें डेढ़ माह से अधिक समय से पूरी तरह बंद हैं। इन चौराहों पर भारी वाहनों, बसों, कारों और दोपहिया वाहनों की रफ्तार बिना किसी नियंत्रण के दौड़ रहे हैं जिससे दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन



शहर के अन्य प्रमुख चौक-चौराहे भी ब्लिंकर व ट्रैफिक लाइटों का इंतजार कर रहे हैं। शहर में वर्षों पहले लगे ब्लिंकर भी खराब पड़े हैं। इसके कारण यहां रात के समय हादसे का खतरा बना रहता है। पिपली से लेकर थर्ड गेट तक डंपर, ट्रक और अन्य भारी वाहनों का लगातार आवागमन होता है लेकिन सिग्नल की अनुपस्थिति में यातायात पूरी तरह बेकाबू है। इस रोड पर लगे ब्लिंकर भी पूर्ण रूप से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में बदहाल रहती यातायात व्यवस्था
ट्रैफिक लाइटों के बंद पड़े होने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। एक तरफ शहर में पुराने बस अड्डे, अंबेडकर चौक, बिरला मंदिर चौक व थर्ड गेट फाटक पर रेलगाड़ी आने के समय कुछ देर फाटक बंद होने के बाद घंटों तक जाम लग जाता है। इससे पूरे दिन शहर में जाम की स्थिति रहती है। शहर में फाटकों व मुख्य चौकों पर पुलिस व होमगार्ड के जवानों को मैन्युअल ट्रैफिक नियंत्रण करने में लगे रहते हैं।
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लगाई थी ट्रैफिक लाइट
करीब पांच माह पहले ही यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 70 लाख रुपये खर्च कर मुंबई की तर्ज पर ट्रैफिक लाइटें व ब्लिंकर लगाए थे, जो अब धूल फांक रहे हैं। इससे सिग्नल सिस्टम की गुणवत्ता और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दोबारा चालू कराई जाएंगी ट्रैफिक लाइटें : राेहतास
यातायात उप पुलिस अधीक्षक रोहतास ने कहा कि ट्रैफिक लाइटें पूरी तरह ठीक हैं। डाक कांवड़ यात्रा के दौरान इन लाइटों को बंद किया गया था ताकि यात्रा में किसी तरह की बाधा न आए। अब इन लाइटों को दोबारा जल्द ही चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed