{"_id":"5b5e131b4f1c1b49748b7a24","slug":"61532891931-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई कार्यकारिणी का एलान -नहीं लगने देंगे प्रशासक, एसडीएम बोले प्रशासक के तौर पर लिया चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई कार्यकारिणी का एलान -नहीं लगने देंगे प्रशासक, एसडीएम बोले प्रशासक के तौर पर लिया चार्ज
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 7,8
नहीं लगने देंगे प्रशासक, मिले नई कार्यकारिणी को मान्यता
वहीं, एसडीएम का कहना, प्रशासक के तौर पर संभाल ली धर्मशाला की कमान, नई कार्यकारिणी की भूख हड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला एवं सभा की चौधर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां नई व पुरानी कार्यकारिणी के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है वहीं प्रशासक को लेकर भी नई कार्यकारिणी व प्रशासन आमने -सामने हैं।
रविवार को भी पत्रकारवार्ता कर नई कार्यकारिणी के प्रधान कर्मवीर घराड़सी व अन्य पदाधिकारियों ने एलान किया कि किसी भी स्तर पर प्रशासक नहीं लगने देंगे। दूसरी ओर प्रशासन की ओर से धर्मशाला पर प्रशासक नियुक्त किए गए एसडीएम अनिल यादव का कहना है कि उन्होंने चार्ज संभाल लिया है और सभी आवश्यक दस्तावेज भी उन्होंने ले लिए हैं। धर्मशाला के पूरे मामले पर उनकी नजरें बनी हुई हैं।
मंगलवार को सड़कों पर उतरेगी पुरानी कार्यकारिणी
अंग्रेज सिंह गुट भी शुक्त्रस्वार को जिला प्रशासन को स्पष्ट कर चुका है कि सोमवार को भी प्रशासन ने भूख हड़ताल व धरना दे रहे लोगों को धर्मशाला से नहीं हटाया तो मंगलवार को सड़कों पर उतरेंगे। पहले वे समाज के लोगों के साथ अनाजमंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बैठक करेंगे और पैदल मार्च करते हुए डीसी कार्यालय पहुचेंगे, जहां घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
मान्यता न मिली तो 6 अगस्त को करेंगे महापंचायत: कर्मवीर
पत्रकारवार्ता में प्रधान कर्मवीर ने कहा कि जब तक उनकी कार्यकारिणी को मान्यता नहीं दी जाती तब तक वे प्रशासक नहीं लगने देंगे और न ही धर्मशाला व सभा से संबधित कोई कार्य करने दिया जाएगा। प्रशासन ने कार्यकारिणी को मान्यता नहीं दी तो छह अगस्त को प्रदेश स्तरीय खाप महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस महापंचायत में बड़े स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। महापंचायत में अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में बनी पूर्व कमेटी का पूरा खुलासा भी किया जाएगा। विधायक विरोधी पक्ष के साथ मिलकर समाज के इस विवाद को बढ़ावा न दें। समाज के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिध एक समान हैं।
प्रशासक लगाया और चार्ज भी संभाला : डीसी
डीसी डॉ. एसएस फुलिया का कहना है कि रजिस्ट्रार जनरल ऑफ सोसायटी के आदेशानुसार धर्मशाला व सभा के संचालन के लिए प्रशासक के तौर पर एसडीएम अनिल यादव की नियुक्त कर दी गई तो उन्होंने चार्ज भी संभाल लिया है। धर्मशाला की गतिविधियों को जरूरत अनुसार ही बढ़ाया जाएगा। डीसी ने कहा कि जाट समाज के दोनों पक्षों का मामला है और इसे दोनों ओर से ही आपस में सुलझा लेना चाहिए। उधर एसडीएम ने भी स्पष्ट किया कि उन्होंने चार्ज संभाल लिया है और अभी तक जो कागजात चाहिए थें, वो भी ले लिए हैं।