फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सोसाईटी बनाकर कृषि यंत्र लेने पर मिलेगा

सोसाईटी बनाकर कृषि यंत्र लेने पर मिलेगा

Fri, 08 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सोसाईटी बनाकर कृषि यंत्र लेने पर मिलेगा
सोसायटी बनाकर कृषि यंत्र लेने पर मिलेगा 80 प्रतिशत अनुदान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। कृषि व किसान कल्याण विभाग द्वारा गांव निवारसी में फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। खंड कृषि अधिकारी डॉ. निरंजन अत्रि की अध्यक्षता में लगाए गए शिविर में कृषि अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने किसानों को बताया कि सरकार पर्यावरण को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। फसल अवशेष जलाने पर पूर्णतया प्रतिबंद है। उन्होंने कहा कि सोसायटियों द्वारा ग्रुप बनाकर फसल अवशेष प्रबंधन के आठ यंत्र लेने पर सरकार द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य 35 प्रकार के कृषि यंत्र सोसायटियां ग्रुप बनाकर लेने व कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत 15 जून तक खंड के सभी गांवों से संपर्क कर लिया जाएगा। यंत्रों पर अनुदान लेने के लिए किसान सोसायटीया ग्रुप बनाकर कृषि अभियंता कुरुक्षेत्र को 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। शिविर में डॉ. हेमराज ने किसानों को धान के बीज के उपचार की जानकारी दी। गांव खेडी दाबदालान में डॉ. हेमराज व गांव छलौंदी में डॉ. इंद्रपाल ने जागरूकता शिविर लगाया। इस अवसर पर गांव निवारसी के सरपंच जरनैल सिंह, हरदयाल सिंह, जसवंत सिंह, अरविंद, निर्मल सिंह, गुरमेज सिंह सहित अनेक किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed