{"_id":"59bd79304f1c1b91688b4fe7","slug":"61505589552-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों की सुविधा अनुसार आधुनिक बनेगा कुरुक्षेत्र का पिपली में बनने वाला नया बस स्टैंड: सुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों की सुविधा अनुसार आधुनिक बनेगा कुरुक्षेत्र का पिपली में बनने वाला नया बस स्टैंड: सुधा
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-4
पिपली में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड : सुधा
-विधायक ने बस स्टैंड के निर्माण कार्य को लेकर परिवहन मंत्री से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर 12 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष बस स्टैंड बनेगा। यहां गुजरने वाले पर्यटकों और यात्रियों को कुरुक्षेत्र पहुंचने का एहसास करवाने के उद्देश्य इस योजना पर उपरोक्त राशि खर्च किए जाने की योजना है। यहां खास बात यह भी है कि पिछले कई दशकों से जीटी रोड स्थित बस अड्डा पिपली के नाम से है, जबकि अब यह 12 करोड़ की लागत से बनने वाले बस स्टैंड कुरुक्षेत्र के नाम पर होगा। इस योजना का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को देर शाम विधायक सुभाष सुधा ने दी।
उन्होंने बताया कि पिपली में बनने वाले कुरुक्षेत्र बस स्टैंड को लेकर परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार से चंडीगढ़ में मिले। विधायक ने परिवहन मंत्री को लिखित पत्र में कहा है कि कुरुक्षेत्र में देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड नहीं है और पिपली पहुंचने पर पर्यटकों को कुरुक्षेत्र पहुंचने का पता नहीं चलता। इस कारण पर्यटक पिपली से ही सीधा अंबाला ही निकल जाता है। इतना ही नहीं शहर में कोई अच्छा बस स्टैंड न होने के कारण आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और अधिकतर समय पिपली में यात्रियों को सड़कों पर ही खड़ा होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। विधायक ने कहा है कि परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने मौके पर ही पिपली में बनने वाले कुरुक्षेत्र बस स्टैंड की फाइल को टेकअप किया और बताया कि इस बस स्टैंड की फाइल और ड्राइंग को अंतिम अनुमति के लिए चीफ आर्किटेक्ट के पास भेजा गया है। इस प्रस्ताव को शीघ्र सरकार से पास करवाया जाएगा। विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र बस स्टैंड योजना पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और 8 बेस के इस भवन में यात्रियों की सुविधा के लिए हर प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। इस बस स्टैंड के बनने के बाद शहरवासियों को एक नायाब तोहफा मिलेगा।