{"_id":"6750c221c6ce9afe8204e3d7","slug":"585-lakh-cheated-in-the-name-of-business-visa-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-127889-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बिजनेस वीजा के नाम पर ठगे 5.85 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बिजनेस वीजा के नाम पर ठगे 5.85 लाख
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिलाने के नाम पर 5.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी ने दो-तीन साल के लिए बिजनेस वीजा दिलाने लिए का आश्वासन दिया था।
थाना शहर में दर्ज शिकायत में वेद प्रकाश निवासी शीला नगर ने बताया कि आरोपी लव मिगलानी ने उसे बिजनेस के लिए ऑस्ट्रेलिया का छह लाख रुपये में दो-तीन साल के वीजा दिलाने का आश्वासन दिया था।
विश्वास पर उसने और उसके भांजे सुनील कुमार ने पिछले वर्ष नौ दिसंबर को 20 हजार रुपये आरोपी को गूगल-पे दिए। उसके बाद आरोपी ने उनको मोहाली बुलाया था तथा उनसे 1.25 लाख रुपये आरटीजीएस कराए थे। फिर आरोपी ने फाइल खर्च के लिए 15 फरवरी को 10,800 रुपये ट्रांसफर कराए थे।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद आरोपी ने उनसे तीन लाख रुपये नकद मांगे थे। विश्वास करके उन्होंने यह राशि मई में नकद दी थी। कई दिनों बाद उन्होंने आरोपी से अपने वीजा के बारे में बातचीत की तो आरोपी ने कुछ दिन का समय मांगा और 1.30 लाख रुपये और मांगे। दो जुलाई को उन्होंने 1.30 लाख रुपये आरोपी के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने जुलाई के अंत तक वीजा आने का आश्वासन दिया, मगर आरोपी उसके बाद टालमटोल करता रहा। आरोपी ने उसके साथ करीब 5.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
उधर, थाना कृष्णा में कर्ण दीप सिंह निवासी सौदागरण मोहल्ला ने बताया कि आरोपी लवदीप ने उसे अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने उससे 2.30 लाख रुपये अलग-अलग समय पर एडवांस लिए थे। उसके बाद 1.70 लाख रुपये नकद लेकर गया था। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे दिल्ली बुलाया, मगर अपना मोबाइल बंद कर लिया। आरोपी ने उसे अमेरिका नहीं भेजा और न उसके रुपये लौटाए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।