फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मुंबई से लीडरशिप अवार्ड लेकर लौटे डॉ आशीष को दिया सम्मान

मुंबई से लीडरशिप अवार्ड लेकर लौटे डॉ आशीष को दिया सम्मान

Thu, 03 Jan 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
मुंबई से लीडरशिप अवार्ड लेकर लौटे डॉ आशीष को दिया सम्मान
फोटो नंबर-05
विज्ञापन

मुंबई से लीडरशिप अवार्ड लेकर लौटे डॉ. आशीष को दिया सम्मान
- मरीजों के प्रति लगाव और स्वास्थ्य चेतना जगाने की सोच डॉ. अनेजा को बनाती है खास : तरुण
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य क्षेत्र में समाजसेवा कार्यों से आम जनमानस के बीच सेहत संबंधी जागरूकता संदेश देने वाले शहरवासी डॉ. आशीष अनेजा को मुंबई में लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड उन्हें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क 50 से अधिक चेकअप कैंप लगाने और कई तरह के महंगे टेस्ट को फ्री मुहैया कराते हुए मरीजों को आर्थिक लाभ पहुंचाने पर ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन और अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ने 28 से 30 दिसंबर तक चली ग्लोबल हेल्थ कॉन्फ्रेंस-2018 में दिया। अवार्ड लेकर लौटने के बाद मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनेजा का मुख्य कार्यस्थल केयू हेल्थ सेंटर पर शहरवासियों ने सम्मान किया।

इसी कड़ी में समाजसेवी एवं सांस्कृतिक कार्य करने वाली संस्था उड़ान -डी रॉक ग्रुप ने नए साल की शुभकामनाओं के साथ विशेष स्मृति चिन्ह देकर आगे भी उनसे जागरूकता की अलख जगाने की गुजारिश की। ग्रुप के निदेशक तरुण सहगल ने कहा कि डॉ. आशीष हमेशा जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। मरीजों के प्रति यही लगाव एवं स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने की सोच उनको आमजन के बीच खास बनाती है। वहीं हेल्थ सेंटर के चिकित्सकों, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट एवं अन्य स्टाफ कर्मियों ने भी डॉ. अनेजा के सेवा कार्यों को सराहा। लीडरशिप पुरस्कार के लिए चुने जाने पर डॉ. आशीष ने एसोसिएशन एवं हौंसला बढ़ाकर समाजसेवा कार्यों में सहयोग करने पर कुलपति डॉ. कैलाशचंद्र शर्मा का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. अंकित, नरेंद्र वर्मा, अश्वनी, तन्वी, अजय तथा हिमांशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed