फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बल ने जेसीबी से हटवाया मलबा, फिर भी नहीं थमा राणा बस्ती व डीडी कॉलोनी के लोगों में विवाद

डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बल ने जेसीबी से हटवाया मलबा, फिर भी नहीं थमा राणा बस्ती व डीडी कॉलोनी के लोगों में विवाद

Sun, 30 Dec 2018 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बल ने जेसीबी से हटवाया मलबा, फिर भी नहीं थमा राणा बस्ती व डीडी कॉलोनी के लोगों में विवाद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। शहर की राणा बस्ती व डीडी कॉलोनी के लोगों के बीच रास्ते (गली) को लेकर छह माह से चल रहा विवाद थमने की बजाए गहराता जा रहा है। शुक्रवार को भारी पुलिस बल ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी लेकर रास्ते से जहां मलबा हटवाया गया वहीं इसके बाद शनिवार को भी तनाव बढ़ गया। डीडी कॉलोनी के लोगों पर रास्ता अवरुद्ध करने के आरोप लगाते हुए राणा बस्ती के लोग सड़कों पर उतरे और गहरा रोष जताया तो वहीं फिर से पुलिस दरबार भी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दी।
वहीं डीडी कॉलोनी के लोगों ने भी राणा बस्ती के लोगों पर बेवजह मामले को तूल देने के आरोप लगाए। बता दें कि जुलाई माह में राणा बस्ती के लोगों ने पुलिस को डीडी कॉलोनी के कुछ लोगों पर ईंटें आदि डालकर रास्ता अवरुद्ध करने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद बस्ती के लोगों ने जिला उपायुक्त से लेकर विधायक व सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके करीब डेढ़ माह बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच रास्ता खुलवाने के लिए प्रयास किए तो तनाव के बीच एक महिला की हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद प्रशासनिक अमले को बैरंग लौटना पड़ा था। इसके बाद आज तक यह विवाद थम नहीं पाया है।
विज्ञापन



रोके रास्ते की वीडियो व फोटो लेकर पहुंचे थाने
राणा बस्ती वासी पृथ्वी सिंह, गजे सिंह, जिले सिंह, जयभगवान, प्रगट सिंह व विनोद कुमार सहित अन्य लोगों ने शनिवार को रोष जताया। वे रोके गए रास्ते की वीडियो व फोटो लेकर सदर थाना पहुंचे तो इसके बाद सेक्टर पांच पुलिस चौकी भी गए, जहां उन्होंने शिकायत भी दी। उक्त लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार को ही पुलिस ने रास्ता खुलवाया था, जिसे फिर से बंद करने का प्रयास किया गया, इसको लेकर फोटो व वीडियो भी एसएचओ व चौकी प्रभारी को सौंपी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने जहां कुछ पुलिस कर्मियों को फिर से मौके पर भेजा तो वहीं आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने भी भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रास्ता नहीं रुकने दिया जाएगा, आज भी मिली शिकायत : थाना प्रभारी
सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि शुक्रवार को दोनों कॉलोनी के बीच रास्ता खुलवाया गया था, जिसके बाद शनिवार को फिर राणा बस्ती के लोग रास्ता बंद किए जाने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। मामला सेक्टर पांच चौकी में भेज दिया गया है। रास्ता बंद करने वाले लोगों को समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, इसके बावजूद रास्ता अवरुद्ध रहा तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed