{"_id":"5b1045c84f1c1ba66e8b5916","slug":"51527793096-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी कमरे में बैठ अधिकारी अतिक्रमण हटा दिए जाने का कर रहे दावा, एसीएस को भी कर दिया गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी कमरे में बैठ अधिकारी अतिक्रमण हटा दिए जाने का कर रहे दावा, एसीएस को भी कर दिया गुमराह
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसी कमरे में बैठकर अधिकारी हटा दिए अतिक्रमण, एसीएस को भी किया गुमराह
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अतिक्रमण की समस्या पूरे शहर के लिए नासूर बन चुकी है, लेकिन प्रशासनिक व नगर परिषद के अधिकारी इसे दूर करने की बजाए अपनी असफलता को छुपाने में लगे हैं। इससे भी आगे बढ़कर अधिकारी अब एसीएस स्तर के अधिकारियों को भी एसी के कमरों में बैठाकर गुमराह कर रहे हैं। एसीएस के आगे अधिकारी जहां दावा कर रहे हैं कि शहर से अतिक्रमण पूरी तरह से हटा दिया गया है वहीं एसीएस भी संतोष जताते हुए उन्हें भविष्य में अतिक्रमण न होने देने की सलाह दे रहे हैं। शहर के हालात इस कदर बदतर बने हुए हैं कि 9 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से छह लेन बनाया जा रहा रेलवे रोड निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही अतिक्रमण की चपेट में आ चुका है।
इससे पहले शहर के मुख्य बाजार सहित सेक्टरों के बाजारों में भी अतिक्रमण की मार लोग झेल रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही अतिक्रमण की इस समस्या का संबंधित अधिकारी कोई समाधान नहीं कर पा रहे हैं। यहां तक कि जिला उपायुक्त से लेकर एसपी द्वारा दिए गए आदेशों के बावजूद भी आज तक अतिक्रमण की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पाई है। न ही नगर परिषद की ओर से लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई ही जा सकी है।
एसीएस केसरी आनंद अरोड़ा ने बुधवार को ली थी बैठक
एससीएस केशनी आनंद अरोड़ा ने बुधवार को शहर के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने शहर से अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए तो तपाक से जवाब भी मिला कि अतिक्रमण हटा दिया गया है। इस पर एसीएस ने कहा कि भविष्य में भी अतिक्रमण न होने दिया जाए। प्रशासनिक उच्च अधिकारियों के समक्ष हुई इस बातचीत के दौरान भी किसी अधिकारी ने अतिक्रमण की समस्या का वास्तविक आइना नहीं दिखाया। कुछ निर्देशों के साथ बैठक संपन्न भी हो गई, जबकि आम जनता के साथ अनेकों बार अधिकारियों को भी अतिक्रमण की समस्या का खामियाजा भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन
विधायक, डीसी, एसपी भी कर चुके हैं दौरा
शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य बाजारों में अतिक्रमण के हालात को पूर्व डीसी सुमेधा कटारिया व एसपी अभिषेक गर्ग ने भी खुद दौरा कर देखा था। वे हालात को देख हैरान रह गए थे। इसके बाद सीएम के 19 मई को हुए रोड शो से पहले विधायक सुभाष सुधा, वर्तमान डीसी डॉ. एसएस फुलिया व एसपी अभिषेक गर्ग ने भी बाजार का दौरा कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन यह सब दिखावा ही साबित हुआ।
दूसरे दुकानदारों को भी मिलता है बढ़ावा : मनोज
दुकानदार मनोज कुमार का कहना है कि एक दुकानदार द्वारा किए गए अतिक्रमण से दूसरे दुकानदारों को भी बढ़ावा मिलता है। प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए।
मार्केट एसोसिएशन करेगी दुकानदारों से आग्रह : कोहली
रेलवे रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान गगनदीप कोहली का कहना है कि करोड़ों की लागत से बेहतरीन बनाए गए रेलवे रोड पर दुकानदार अतिक्रमण करने लगे हैं। एसोसिएशन की ओर से इन सभी दुकानदारों को खुद ही अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया जाएगा। इस पर नहीं माने तो अधिकारियों से अतिक्रमण हटाने की मांग की जाएगी, ताकि पहले की तरह यह समस्या न गहरा सके।
दी जा चुकी है चेतावनी, अब जब्त करेंगे सामान : एसडीओ
पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ मामचंद का कहना है कि रेलवे रोड पर अतिक्रमण कर चुके दुकानदारों को मौखिक चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ है। अब अगले एक-दो दिन में ही पुलिस बल को साथ लेकर सामान को जब्त किया जाएगा। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
जून में पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य : सतपाल
रेलवे रोड निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे विभाग के अधिकारी सतपाल सिंह का कहना है कि यह कार्य अब अंतिम चरण में है। इसे जून में पूरा कर लिया जाएगा। कई दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण से कार्य निपटाने में परेशानी भी आ रही है।
पूरे शहर से हटाया जाएगा अतिक्रमण : ईओ
नगर परिषद के ईओ बीएन भारती का कहना है कि मुख्य बाजार सहित पूरे शहर से अतिक्रमण हटाया जाएगा, इसके लिए योजना बनाई जा रही है। दुकानदारों से अपील भी की जा चुकी है।