फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दिल्ली घेराव के लिए कूच कर रहे 100 से अधिक किसान गिरफ्तार

दिल्ली घेराव के लिए कूच कर रहे 100 से अधिक किसान गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली घेराव के लिए  कूच कर रहे 100 से अधिक किसान गिरफ्तार
दिल्ली घेराव के लिए कूच कर रहे 100 से अधिक किसान गिरफ्तार, सैकड़ों खदेड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
दिल्ली घेराव के लिए कूच करने से सबसे ज्यादा स्थिति शाहाबाद-बराड़ा रोड पर खराब रही। यहां करीब दो घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। हालांकि, किसानों के जिद करने के बाद भी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने किसानों को दिल्ली की ओर नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान पुलिस ने 30 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिए। साथ ही गिरफ्तार किए गए किसानों को जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने 43 किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष कादियां सहित कर्म सिंह का कहना है कि पुलिस फोर्स ने हजारों किसानों को वापस कर खदेड़ दिया है। किसानों और पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच दिन भर तनातनी रही। इस दौरान किसानों को कुरुक्षेत्र के थीम पार्क, रेलवे स्टेशन, लाडवा, शाहाबाद आदि क्षेत्रों से गिरफ्तार कर लिया गया। किसान सुबह ही योजना के अनुसार दिल्ली की ओर कूच करने लगे थे। पंजाब से हजारों किसान प्रदेश अध्यक्ष हरमीत कादियां के नेतृत्व में बस, ट्रेन और अन्य वाहनों में कुरुक्षेत्र पहुंचने लगे। अधिकतर किसान ट्रेन से पहुंचे। उन्हें काबू करने के लिए पहले से ही वहां पुलिस बल तैनात था। ये किसान थीम पार्क पहुंचे। यहां धरना देकर सभी ने रोष जताया। एसपी अभिषेक गर्ग ने यहां खुद मोर्चा संभाला हुआ था। शहर भर में नाकेबंदी भी की गई थी। विशेष रूप से पंजाब की ओर से आने वाले हर रास्तों पर पुलिस और फोर्स तैनात रही। किसानों के जाम की वजह से बड़ी संख्या में वाहन रोड पर फंस गए। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पंजाब से करीब चार हजार किसान दिल्ली कूच के लिए कुरुक्षेत्र तक पहुंचे थे।
विज्ञापन

ये किसान नेता किए गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं में पंजाब के हरमीत कादियां, हरियाणा के भाकियू नेता गुरनाम सिंह के बड़े भाई गुरदीप सिंह और पुत्र हर्षपाल, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस, नरेंद्र सिंह छलौंदी, गुरदीप सिंह बडौंदी, बंटी सोंटी, हाकम सिंह खेड़ी दाबदालान, रूपराम जैनपुर, भीम सिंह जैनपुर, कुलदीप सिंह बडौंदी, जैमल जैनपुर, बलदेवसिंह जैनपुर, जगतार सिंह सलेमपुर, कुलवंत सिंह सलेमपुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून हाथ में नहीं लेने देंगे : एसपी
एसपी अभिषेक गर्ग का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। करीब 100 किसान गिरफ्तार किए हैं। 30 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। फोर्स सतर्क है। लोकतांत्रिक रूप से रोष व्यक्त करने से किसी को नहीं रोका जाएगा, लेकिन कानून तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। शाहाबाद के डीएसपी जगदीश राय ने कहा कि किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जीटी रोड पर ले जाने से रोका गया है।
पांच बार दी चेतावनी, फिर उठाया कदम
शाहाबाद। दिल्ली घेराव को लेकर किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अनाज मंडी से बराड़ा रोड पर उतरे तो पुलिस ने किसानों का रास्ता रोक लिया। किसानों का नेतृत्व भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया तो वे सड़क पर धरना देने लगे। इससे बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए। किसानों और प्रशासन में बहुत देर तक बातचीत चलती रही। इसी दौरान पैरामिलिट्री की एक टीम को दंगारोधी वाहन के साथ मौके पर बुलाया गया। इससे किसान भड़क गए। मशक्कत के बाद जब किसान नेता नहीं माने तो पुलिस प्रशासन ने 12 बजकर 15 मिनट पर चेतावनी दी। दूसरी चेतावनी 12.24 मिनट पर, फिर 12.29 पर, फिर 12.30 पर पेरामिलिट्री के जवानों ने भी चेतावनी दी। इसके बाद 12 बजकर 35 मिनट पर चेतावनी दी गई। अंत में दंगारोधी वाहन से 12.37 पर फिर चेतावनी दी गई। प्रशासन से आदेश मिलते ही पुलिस और पैरामिलट्री के जवानों ने धरने पर बैठे किसानों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। महज दो से तीन मिनट में जवानों ने बराडा रोड पर खड़ी ट्रालियों को हटा दिया। इस अवसर पर एसडीएम सतबीर कुंडू, डीएसपी जगदीश राय, थानाप्रभारी मलकीत सिंह,आरएएफ के डीएसपी लालचंद के नेतृत्व में पैरामिलिट्री की एक टुकड़ी मौजूद रही।
शाहाबाद में 43 किसानों के खिलाफ केस दर्ज
शाहाबाद प्रशासन ने 43 किसानों के खिलाफ भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 7/51 के अंतर्गत माहौल बिगाड़ने का केस दर्ज कर लिया है। यह केस दो जगह शाहाबाद बराडा रोड और शाहाबाद नलवी रोड पर जाम लगने पर किया गया है। इस मामले में बराडा रोड पर जाम लगाने वालों में भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस, तेजपाल, पवन, सुखचैन, सुरजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, राजेंद्र सिंह, गुरदीप, रामकुमार, बलविन्द्र, हर्षपाल शामिल हैं। शाहाबाद नलवी रोड पर गांव कलसानी के पास जाम लगाने के आरोप में हरमेश सिंह, बलवंत सिंह, दलीप सिंह, बचन सिंह, सुखजीत सिंह, बचित्तर सिंह, उपकार सिंह, भूपेंद्र सिंह, रतन सिंह, जसबीर सिंह, कश्मीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, बलकार सिंह, गुरदीप सिंह, बलकार सिंह, हरबंस, गुरमीत सिंह, बलदेव सिंह, सुरेंद्र, बलिहार सिंह, बलकार सिंह, सुखदेव, गुरदयाल, अजमेर सिंह, रणजीत सिंह, गुरबख्श सिंह, जसवंत सिंह, जसबीर सिंह, बलविंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, मुख्त्यार सिंह आदि शामिल हैं।

नलवी में भी रोके गए किसान
नलवी में वीरवार को दिल्ली जाने के लिए किसान नेता जसबीर सिंह मामूमाजरा के नेतृत्व में लगभग 160 ट्रैक्टर-ट्रॉली चलने लगीं तो प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। इस पर किसान भूमि पर बैठकर दिल्ली जाने देने की मांग करने लगे। किसान नेता जसबीर सिंह ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इस अवसर पर बलकार सिंह नलवी, जोगिंद्र सिंह, दिलरे सिंह, हरबंस सिंह, सुखजीत सिंह, शीतल सिंह, अर्जुन भिंडर, मुख्तयार सिंह, देसराज, सुखचैनन सिंह, बूरा सिंह आदि किसान मौजूद थे।

जाम का प्रयास किया विफल, 15 कार्यकर्ता गिरफ्तार
भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कार्यकर्ताओं को सचेत किया है कि हो सकता है। आज की रात पुलिस प्रशासन किसान नेताओं को उठाने का प्रयास करें, इसलिए अपना बचाव करना है और रात को दाएं-बाएं रहना है और हो सकता है कि सुबह पुलिस प्रशासन जगह-जगह नाके लगा दे। जहां पर भी नाका लगे वहीं पर बैठ जाना है और रोड जाम करना है। घर वापस नहीं जाना है।
फोटो नंबर - 6, 7, 8
लाडवा में ट्रैफिक जाम का प्रयास, 15 किसान गिरफ्तार
लाडवा। दिल्ली घेराव के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कूच कर रहे किसानों को लाडवा में पुलिस ने रोका तो वे कुरुक्षेत्र-सहारनपुर राजमार्ग को जाम करने की कोशिश करने लगे। इसे पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस ने सड़क जाम कर रहे 15 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर 10 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली। सुबह कुरुक्षेत्र-सहारनपुर रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में जाते किसानों को लाडवा से पांच किलोमीटर दूर गांव सोंटी के पास पुलिस ने रोक लिया। दिल्ली जाने के लिए भाकियू कार्यकर्ता करीब 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। प्रभारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जाम हटाने का आग्रह किया। जब किसान नहीं मानें तो पुलिस के कड़ा रुख अपना लिया। इसके बाद कार्यकर्ता खिसक गए। लाडवा उपमंडल के एसडीएम अनिल यादव एवं डीएसपी तान्या सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। किसानों को गिरफ्तार किया जाने लगा तो बहुत से खेतों और जंगल की ओर भाग गए। गांव सौंटी में भाकियू के जाम लगाने के प्रयास के दौरान पुलिस के अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार हरीश कालड़ा मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद एसडीएम लाडवा अनिल यादव पहुंचे और उन्होंने जाम खुलवाया।

फोटो 22
किसानों के लिए लगाए नाके
पिहोवा। गांव मुकिमपुरा के किसानों को प्रशासन ने रास्ते में रोक लिया और समझा कर वापस भेज दिया। तहसीलदार चेतना चौधरी, डीसपी धीरज कुमार, थानाप्रभारी जय नारायण शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को रोक लिया। करीब आधे घंटे समझाने के बाद किसान वापस जाने के लिए राजी हुए। स्थिति को देखते हुए कई पुलिसकर्मी वहीं डटे रहे। किसान नेता सुखविंद्र सिंह ने कहा कि जब तक सरकार उनकी इन मांगों को पूरा नहीं करेंगी, किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर मलखान सिंह, पिरथी सिंह, कुलदीप सिंह, जगपाल सिंह, दलबीर सिंह, मियां सिंह, माला राम सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। थाना प्रभारी जय नारायण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गांव ट्यूकर, बटहेडी, मोरथली, गुमथलागढू, शहर के मेन चौक सहित कई स्थानों पर नाका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed