{"_id":"5a11d1374f1c1b65548be4e5","slug":"51511117111-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क यूनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी डा. हरनाम सिंह को श्रद्धाजंलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क यूनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी डा. हरनाम सिंह को श्रद्धाजंलि
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
डॉ. हरनाम सिंह को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
पूर्व विधायक डॉ. हरनाम सिंह की चौथी बरसी पर कम्यूनिस्ट कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद खुशदेव सिंह स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में कम्यूनिस्ट पार्टी हरियाणा राज्य परिषद के कार्यकारिणी सदस्य नरेश कुमार ठोल ने डॉ. हरनाम सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की जमकर आलोचना की। कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता से जो वादे किए थे, आज वह उसका उलट काम कर रही है। देश में लगातार महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। मोदी सरकार की नोटबंदी के कारण लाखों कारखाने बंद पड़े हैं और करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया है। पार्टी के सहसचिव कामरेड बंताराम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर वीरभान जांगड़ा, कर्ण सिंह, अमर सिंह, रामस्वरूप, हरदीप सिंह, अजीत नागपाल, जसपाल, जसवंत कौर, शेरखान, हरभजन सिंह, कशमीर सिंह, बलबीर सिंह, अजमेर सिंह आदि मौजूद थे।